Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Scooty enters emergency of district hospital

Etawah: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घुसी स्कूटी, वीडियो वायरल

Tue, 18 Mar 2025 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Scooty enters emergency of district hospital
इमरजेंसी में घुसी स्कूटी - फोटो : वीडियो ग्रैब
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में स्कूटी अंदर तक लाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति इमरजेंसी से स्कूटी ले जाता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बाबा भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार देर रात स्कूटी पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक इमरजेंसी के बाहर बने रैंप से स्कूटी को अंदर तक लेकर पहुंच जाता है। यह देख स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। स्वास्थ्य कर्मी स्कूटी सवार युवक को बाहर जाने के लिए कहते हैं। इसके बाद स्कूटी सवार इमरजेंसी से बाहर निकलता है।
विज्ञापन


मजे की बात यह है कि यहां अस्पताल में सुरक्षा के लिए होमगार्ड की तैनाती है। इसके बावजूद भी स्कूटी इमरजेंसी वार्ड के अंदर तक पहुंच गई। कई बार देखा गया है कि इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर पर जिस कर्मचारी की ड्यूटी होती है। वह वहां पर मौजूद नहीं रहता है और तीमारदार बिना किसी रोक-टोक के सीधे वाहन लेकर अंदर प्रवेश कर जाते हैं। यदि उसे समय कोई भी होमगार्ड या वार्ड बॉय वहां तैनात होता तो शायद इमरजेंसी में स्कूटी न पहुंचती।
विज्ञापन


स्कूटी सवार के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचने की वीडियो के माध्यम से जानकारी हुई है, जो गलत है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले जांच की जाएगी। इसमें जिस कर्मचारी की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एमएम आर्या, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed