{"_id":"5dda8cdc8ebc3e54bc047e2d","slug":"etawah-safari-inaugurated-after-long-wait","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे इंतजार के बाद इटावा सफारी का लोकार्पण, भाजपा के मंत्री ने मुलायम और अखिलेश को कहा 'धन्यवाद'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे इंतजार के बाद इटावा सफारी का लोकार्पण, भाजपा के मंत्री ने मुलायम और अखिलेश को कहा 'धन्यवाद'
Sun, 24 Nov 2019 07:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 24 Nov 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
इटावा सफारी का प्रदेश के वन मंत्री ने किया लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
इटावा में लंबे इंतजार के बाद आखिर रविवार को इटावा सफारी का प्रदेश के वन मंत्री ने लोकार्पण कर दिया। लोकार्पण के लिए आयोजित समारोह के मंच से सफारी को अच्छा प्रोजेक्ट बताते हुए दो पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सराहना की गई और उनको धन्यवाद भी दिया गया।
इटावा सफारी पार्क के लोकार्पण के बाद वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि योगी की सरकार पूर्वाग्रह से काम नहीं करती है। हमारी सरकार हर अच्छी योजना को आगे बढ़ाती है। अच्छा काम करने वालों की सराहना भी करती है। वनमंत्री ने कहा कि बीहड़ क्षेत्र में सफारी जैसे बड़े प्रोजेक्ट की नींव रखकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह और तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहुत ही अच्छा काम किया है।
जो इटावा कभी डाकुओं के कारण देश दुनिया में जाना जाता था अब इटावा सफारी के कारण दुनिया में पहचाना जाएगा। इटावा सफारी को आगरा की तरह पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय पटल से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सफारी में जो भी काम अधूरे पड़े हैं, उन्हें हमारी सरकार पूरा करेगी।
विज्ञापन
इसके लिए मैं खुद ही मुख्यमंत्री से बात करूंगा। वनमंत्री ने कहा कि सभी लोग चाहते हैं कि इटावा सफारी की शान लॉयन सफारी जल्दी खुले, किंतु कुछ मानक होते हैं। उनका पूरा होना भी जरूरी है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मार्च के बाद कभी भी लायन सफारी आम लोगों के लिए खोली जा सकती है।