Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Safari gets a new lion, 'Yuvraj'; paves the way for the birth of a third generation of lions

यूपी: इटावा सफारी को मिला नया शेर युवराज, तीसरी पीढ़ी के शेरों के जन्म का रास्ता साफ

Sun, 01 Nov 2026 06:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 01 Nov 2026 06:43 PM IST
सार

राजगीर जू सफारी से वन्यजीव विनिमय के तहत अर्द्धवयस्क शेर लाया जा रहा है। बदले में शेर ‘नीक’ और चार काले हिरन भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
Etawah Safari gets a new lion, 'Yuvraj'; paves the way for the birth of a third generation of lions
शेर युवराज को लाया जा रहा इटावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा सफारी पार्क में शेरों का कुनबा बढ़ाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। राजगीर जू सफारी से युवराज नाम का अर्द्धवयस्क शेर इटावा लाया जा रहा है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की अनुमति के बाद वन्यजीव विनिमय के तहत यह प्रक्रिया शुरू हुई है। शनिवार को इटावा सफारी की टीम राजगीर पहुंची और शेर को लेकर देर रात रवाना हुई। टीम रविवार देर रात तक इटावा पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


शेर युवराज को लाने के लिए सफारी के वन्यजीव चिकित्सक डॉ. रॉबिन सिंह यादव और कीपर अजय सिंह के साथ राजगीर सफारी की 10 सदस्यीय टीम भी आई है। इसके बदले इटावा सफारी से शेर नीक और चार काले हिरन राजगीर भेजे जाएंगे। युवराज के आने से इटावा सफारी में जन्मी दूसरी पीढ़ी की शेरनियों के लिए प्रजनन की व्यवस्था हो सकेगी। इससे यहां तीसरी पीढ़ी के शेरों के जन्म का रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन


वहीं, वर्ष 2016 में सफारी में जन्मे शेर शिम्बा को रोहतक जू से लाई गई शेरनी सुधा के साथ रखा जा रहा है, ताकि उनके वंश को भी आगे बढ़ाया जा सके। उधर, दीपावली और अन्य त्योहारों के चलते सफारी में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है। रविवार को 1200 से अधिक पर्यटकों ने सफारी का भ्रमण किया। आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग वन्यजीवों को देखने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed