फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Road Accident, Unknown truck hit the couple, then the dumper crushed the women, two died and many injur

इटावा सड़क हादसा: अज्ञात ट्रक ने दंपती को मारी टक्कर, फिर डंपर ने महिलाओं को रौंदा, दो की मौत और कई घायल

Sat, 08 Jul 2023 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Jul 2023 11:48 AM IST
सार

Etawah Accident: जसवंतनगर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने आगरा-कानपुर हाइवे को जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर एक घंटे बाद पुलिस पहुंची।

विज्ञापन
Etawah Road Accident, Unknown truck hit the couple, then the dumper crushed the women, two died and many injur
Etawah Accident: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां हाईवे पर बेकाबू कंटेनर ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने आगरा-कानपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब पांच बजे जसवंतनगर थाना क्षेत्र में नगला कन्हई गांव के पास हाईवे पर बाइक सवार दंपती कही जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में घायलों को देखने मौके पर मौजूद महिलाएं पहुंची।
विज्ञापन

तभी पीछे आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने कई लोगों को रौंद दिया। इसमें नगला कन्हई गांव की निवासी दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम, सीओ समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल भेजा गया
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में जान गवाने वाली नेमा देव (43) पत्नी रामबरेश, मिथलेश कुमारी (45) पत्नी रामेश्वर दयाल के रूप में पहचान हुई। वहीं  शीतला देवी (55) पति जागेश्वर घायल हो गई। हालांकि बाइक सवार दंपत्ति किसी अन्य जगह के रहने वाले थे।

आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम
घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने आगरा-कानपुर हाइवे को जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। एसडीएम कौशल किशोर, सीओ जसवंत नगर में ग्रामीणों को समझा बुझाकर ढाई घंटे बाद जाम खुलवाया। उपजिलाधिकारी कौशल किशोर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed