फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Road Accident Head on collision between car and auto five injured referred to Saifai Medical College

Etawah Road Accident: कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, पांच घायल…सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर, जांच शुरू

Sun, 26 Jan 2025 12:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Jan 2025 12:06 PM IST
सार

Etawah News: बसरेहर बाईपास पर ऑटो और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Etawah Road Accident Head on collision between car and auto five injured referred to Saifai Medical College
Etawah Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा-बरेली हाईवे स्थित बसरेहर बाईपास पर राहिन चौराहे के पास रविवार सुबह ऑटो और कार की आमने-सामने  टक्कर हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए, जिनको सीएचसी ले जाया गया। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे चौबिया की तरफ से इटावा की ओर जा रहे ऑटो में सामने से कार में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। कार सवार मौके से फरार हो गए। उधर, ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्याल रेफर
वहीं उसमें सवार टेंपो चालक रामशरण (45) निवासी दिमार थाना बसरेहर, शेर सिंह (35) लोहिया चौबिया, राहुल निवासी डेरापुर कानपुर देहात, आकांक्षा (20) निवासी नगला मुन्नी निवासी गंगापुर व एक अज्ञात घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्याल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed