{"_id":"5c0a7feebdec22417e300d8c","slug":"etawah-resident-youth-murdered-in-gujarat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा निवासी युवक की गुजरात में हत्या, शादी से पहले मिली मनहूस खबर, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा निवासी युवक की गुजरात में हत्या, शादी से पहले मिली मनहूस खबर, मचा कोहराम
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया सरावा निवासी एक युवक की गुजरात में हत्या होने की खबर मिलते ही ग्रामवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीण युवक के शव का इंतजार कर रहे हैं। युवक की फरवरी में शादी थी।
ग्राम नगरिया सरावा ग्राम निवासी सुनील कुमार पुत्र राधाकृष्ण ने बताया कि उसका भाई लक्ष्मण(20) पुत्र राधाकृष्ण गुजरात के सूरत स्थित साईं धाम सोसायटी में रहता था। वहीं पर उसके चारों भाई सुबोध कुमार, प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार और लक्ष्मण अलग-अलग रहते हुए काम करते हैं। लक्ष्मण के साथ ही कई लड़के भी रहते हैं।

लड़कों ने बताया कि लक्ष्मण तीन दिन से घर पर नहीं आया
जब उन लड़कों का राशन खत्म हो गया तो वे सुबोध कुमार के पास पहुंचे और कहा कि राशन की व्यवस्था कर दीजिए, तब सुबोध ने उनसे अपने भाई लक्ष्मण के बारे में पूछा कि उन्होंने राशन की व्यवस्था क्यों नहीं की। लड़कों ने बताया कि लक्ष्मण तीन दिन से घर पर नहीं आया है। इसके बाद सुबोध ने लक्ष्मण की खोजबीन शुरू की और पुलिस को भी जानकारी दी।
पुलिस ने सुबोध को एक शव दिखाया। इसकी शिनाख्त लक्ष्मण के रूप में हुई। बताया गया कि युवक की फंदे में लटकाकर हत्या की गई थी। फरवरी में लक्ष्मण की शादी थी। लक्ष्मण 15 दिन पहले घर पर आया था और शादी के लिए दिबियापुर में एक गेस्टहाउस तय कर आया था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों व परिवारीजनों में कोहराम मच गया।