फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah resident Youth murdered in Gujarat

इटावा निवासी युवक की गुजरात में हत्या, शादी से पहले मिली मनहूस खबर, मचा कोहराम

Sat, 08 Dec 2018 12:12 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 08 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Etawah resident Youth murdered in Gujarat
मृतक की फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया सरावा निवासी एक युवक की गुजरात में हत्या होने की खबर मिलते ही ग्रामवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीण युवक के शव का इंतजार कर रहे हैं। युवक की फरवरी में शादी थी। 
विज्ञापन


ग्राम नगरिया सरावा ग्राम निवासी सुनील कुमार पुत्र राधाकृष्ण ने बताया कि उसका भाई लक्ष्मण(20) पुत्र राधाकृष्ण गुजरात के सूरत स्थित साईं धाम सोसायटी में रहता था। वहीं पर उसके चारों भाई सुबोध कुमार, प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार और लक्ष्मण अलग-अलग रहते हुए काम करते हैं। लक्ष्मण के साथ ही कई लड़के भी रहते हैं।
विज्ञापन

लड़कों ने बताया कि लक्ष्मण तीन दिन से घर पर नहीं आया

जब उन लड़कों का राशन खत्म हो गया तो वे सुबोध कुमार के पास पहुंचे और कहा कि राशन की व्यवस्था कर दीजिए, तब सुबोध ने  उनसे अपने भाई लक्ष्मण के बारे में पूछा कि उन्होंने राशन की व्यवस्था क्यों नहीं की। लड़कों ने बताया कि लक्ष्मण तीन दिन से घर पर नहीं आया है। इसके बाद सुबोध ने लक्ष्मण की खोजबीन शुरू की और पुलिस को भी जानकारी दी। 

पुलिस ने सुबोध को एक शव दिखाया। इसकी शिनाख्त लक्ष्मण के रूप में हुई। बताया गया कि युवक की फंदे में लटकाकर हत्या की गई थी। फरवरी में लक्ष्मण की शादी थी। लक्ष्मण 15 दिन पहले घर पर आया था और शादी के लिए दिबियापुर में एक गेस्टहाउस तय कर आया था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों व परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed