फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Police encounter with shooting accused  three absconding including main accused history sheeter

Etawah: गोलीकांड के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली…भर्ती, मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर समेत तीन फरार

Wed, 08 Oct 2025 01:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Oct 2025 01:07 PM IST
सार

Etawah News: इटावा में बाइक न देने पर दोस्त को चार गोलियां मारने के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। हालांकि, मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Etawah Police encounter with shooting accused  three absconding including main accused history sheeter
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में दोस्त के पैरों में चार गोलियां मारकर घायल करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार रात बाइस ख्बाजा तिराहा से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर व उसके दो साथी अभी भी फरार हैं। जानकारी के अनुसार, माधव गुप्ता निवासी रानीबाग ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि हिस्ट्रीशीटर अंकित फौजी, उसका भाई राजन फौजी ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ छह सितंबर को बाइक न देने से नाराज होकर पैरों में चार गोलियां मार दी थीं।

विज्ञापन

इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी राजन निवासी मोहल्ला ब्रह्मनगर बाइस ख्वाजा तिराहा लायन सफारी रोड पर खड़ा है। कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया।

विज्ञापन

फरार आरोपियों की भी तलाश
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली से आरोपी राजन बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जिला अस्पताल में उपचार दिलाया है। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा बरामद किया है। फॉरेंसिक ने मुठभेड़ स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed