फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Police caught gang of female thieves from Kalika temple, 14 women arrested

Etawah: कालिका मंदिर से पुलिस ने पकड़ा महिला चोर गिरोह, 14 महिलाएं गिरफ्तार, सोने की चेन व मंगलसूत्र बरामद

Sun, 14 Apr 2024 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Apr 2024 11:35 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में कालिका देवी मंदिर से पुलिस ने महिला चोर गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने 14 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Etawah: Police caught gang of female thieves from Kalika temple, 14 women arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में बकेवर पुलिस ने लखना कालिका देवी मंदिर से महिला चोर गिरोह को पकड़ा है। गिरोह की 14 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की चेन व मंगलसूत्र बरामद हुए हैं। आगरा जिले के थाना सदर उखर्रा रोड राजपुर चुंगी दुर्गा नगर निवासी अरुण कुमार शनिवार को परिवार के साथ कालिका मंदिर में दर्शन करने आए थे। भीड़ में दो महिलाओं ने उनकी सोने की चेन चोरी कर ली।
विज्ञापन


इसी तरह बकेवर पुलिस को कई महिलाओं ने सोने की चेन व मंगलसूत्र चोरी होने की सूचना दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने मंदिर में मौजूद पुलिस को चोरी की जानकारी दी थी। अरुण कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों के आधार पर 14 महिलाओं को हिरासत लिया और थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में महिलाओं ने घटना को अंजाम देने की बात कबूली। बताया कि उनका गिरोह प्रदेश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में और मेला इत्यादि में घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के सात सोने की चेन व मंगलसूत्र बरामद किए। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी 14 महिलाओं को जेल भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि इनमें से कुछ महिलाओं की आपस में रिश्तेदारी भी है। एसएसपी ने गिरोह को पकड़ने वाली टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पकड़ी गईं महिलाएं
गुड्डी देवी निवासी धूमनगंज थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज, अंगूरी, विनीता निवासी लोहिया नगर थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ़, कावित्री, सावित्री, सुलेखा, स्वाति, आकांक्षा निवासी नगला खुशहाली शाहगंज भट्टे के पास थाना शाहगंज जनपद आगरा, मुन्नी निवासी पृथ्वीराज निवासी हल्की सिनेमा के पास थाना शाहगंज आगरा, कामना, कनिका, हेमलता निवासी फूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज, रोशनी निवासी शेरावाली थाना किशनगढ़ जनपद उन्नाव व मीनाक्षी निवासी ग्राम धरौली जनपद उन्नाव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed