Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Municipal employee jumps into Yamuna river alleges harassment in two page suicide note

Etawah: नगर पालिका कर्मी ने यमुना नदी में लगाई छलांग, दो पेज के सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप, तलाश जारी

Fri, 26 Sep 2025 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Sep 2025 12:08 PM IST
सार

Etawah News: जिले में नगर पालिका के लिपिक राजीव यादव ने शुक्रवार सुबह यमुना नदी में छलांग लगा दी। कूदने से पहले छोड़े गए सुसाइड नोट में उन्होंने नगर पालिका प्रबंधन पर लगातार नोटिस और वेतन रिकवरी का दबाव बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Etawah Municipal employee jumps into Yamuna river alleges harassment in two page suicide note
यमुना नदी में तलाश करती टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में नगर पालिका कर्मी ने शुक्रवार सुबह उफना रही यमुना नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदने से पहले उसने दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा। इसमें नगर पालिका प्रबंधन पर बार-बार नोटिस देकर रिकवरी कराने को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस व प्रशासन की टीम ने नगर पालिका कर्मी की खोजबीन करवाई, लेकिन चार घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कुछ सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में राजीव यादव की लिपिक पद पर तैनाती है। शुक्रवार सुबह छह बजे वह परिजनों को बिना कुछ बताए घर से निकल गए। कुछ ही देर बाद उन्होंने यमुना नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने देखकर परिजनों को सूचना दी। नगर पालिका कर्मी ने यमुना नदी में कूदने से पहले दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है। इसमें नगर पालिका प्रबंधक पर नोटिस देकर बार-बार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

वेतन की रिकवरी कराए जाने का नोटिस दिया
राजीव यादव के पुत्र ने बताया कि उनके पिता की नगर पालिका में दैनिक भोगी के रूप में तैनाती हुई थी। 2001 में सरकार के नए आदेश के बाद उन्हें स्थायी कर दिया गया। वहीं, नगर पालिका प्रबंधन ने उन पर सांठगांठ कर स्थायी नौकरी पाने का आरोप लगाया। साथ ही, पाए गए वेतन की रिकवरी कराए जाने का नोटिस दिया। इस पर नगर पालिका कर्मी अप्रैल 2025 में हाईकोर्ट चले गए।

विज्ञापन

गोताखोर व एसडीआरएफ कर रहे हैं तलाश
इसके बाद भी नगर नालिका प्रबंधन की ओर से उसे पर रिकबरी करने का दवाब बनाया जा रहा था। वह अक्तूबर में सेवानिवृत्त होने वाले थे। इससे पहले बार-बार प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस-प्रशासन गोताखोर व एसडीआरएफ की मदद से नगर पालिका कर्मी की खोजबीन करवाई जा रही है, लेकिन चार घंटे बीत जाने के बाद उसका कुछ सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed