फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah massacre, It was the elder sister who killed the innocent sisters, butchered them brutally with a shove

इटावा हत्याकांड: बड़ी बहन ने ही उतारा मासूम बहनों को मौत के घाट, फावड़े से बेरहमी से काटा...हैरान कर देगी वजह

Mon, 09 Oct 2023 02:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 09 Oct 2023 02:23 PM IST
सार

Etawah Murder: ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी बहन और तीन लड़कों से सख्ती से पूछताछ की गई थी। इसमें बड़ी बहन ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। हालांकि पुलिस ने अभी कहा है कि कुछ अर्मायादित हुआ था, जिस पर जघन्य कांड को किया गया है।

विज्ञापन
Etawah massacre, It was the elder sister who killed the innocent sisters, butchered them brutally with a shove
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अंजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में बलरई थाना क्षेत्र के बहादुर गांव में बीती रात दो सगी बहनों की हत्या के मामले में बड़ी बहन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही, आरोपी बहन के पास से कत्ल में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। घटना की सूचना पर कानपुर जोन के आईजी प्रशांत कुमार ने रात को ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में गंभीरता से जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चियों की हत्या की गई है। घटनास्थल से पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई थी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी बहन और तीन लड़कों से सख्ती से पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन

इसमें बड़ी बहन ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। हालांकि पुलिस ने अभी कहा है कि कुछ अर्मायादित हुआ था, जिस पर जघन्य कांड को किया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और बहन से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कारणों को स्पष्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए थे साक्ष्य
बता दें कि जसवंतनगर के बहादुरपुर गांव में रविवार शाम दो मासूम बहनों की घर में घुसकर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर गांव समेत आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। एसपी सिटी, सीओ, थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे।

जयवीर के तीन पुत्रियां और चार पुत्र हैं
बलरई थाना क्षेत्र के गांव निवासी पशुपालक जयवीर के तीन पुत्रियां और चार पुत्र हैं। बड़ा बेटा अनुज (19) मुंबई में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता है। बाकी जयवीर, उनकी पत्नी सुशीला देवी, तीन पुत्र सनोज (14), नंदकिशोर (12), कन्हैया (6) और बेटियां अंजली (18), सुरभि (7), रोशनी (6) गांव में रहते हैं।

घर पर ही थे तीनों छोटे बच्चे
रविवार दोपहर में सनोज और नंदकिशोर बकरियों को चराने जंगल की ओर चले गए थे। पति-पत्नी खेतों पर घास काटने गए थे। बड़ी बेटी अंजली और तीनों छोटे बच्चे कन्हैया, रोशनी और सुरभि घर पर ही थीं। शाम करीब पौने छह बजे अंजली पास में ही स्थित खेत से चारे के गट्ठर लेने चली गई।

अलग-अलग कमरों में पड़ी थीं लाश
इस बीच सनोज और नंदकिशोर भी बकरियां चराकर खेत पर लौट आए। वहां से तीनों साथ में ही घर आए, तो दोनों भाई हाथ मुंह धोने चले गए। वहीं अंजली छोटी बहनों को आवाज देकर ढूंढने लगी। आंगन में नहीं दिखने पर कमरे में गई तो दोनों बहनें अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ पड़ी थीं।

फावड़े से की हत्या, घर में टिनशेड से बरामद
मासूम बहनों की हत्या फांवड़ा से गर्दन काटकर की गई है। पुलिस की जांच पड़ताल में घर के आंगन में ही पड़े टिनशेड से एक फांवड़ा बरामद हुआ है। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले ने फांवड़े को पूरा साफ करके रख दिया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर फांवड़े को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed