फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Married woman dies nine days after giving birth to a daughter maternal family alleges negligence

Etawah: बेटी के जन्म के नौवें दिन विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लापरवाही का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 21 May 2026 03:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 21 May 2026 03:27 PM IST
सार

Etawah News: चकरनगर क्षेत्र की रुचि पांडेय की डिलीवरी के नौवें दिन कानपुर के अस्पताल में मौत हो गई। मां ने पति मोहित तिवारी व ससुराल पक्ष पर मारपीट व लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Etawah Married woman dies nine days after giving birth to a daughter maternal family alleges negligence
रुचि पांडेय उर्फ मिलन (शादी की तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में चकरनगर कोतवाली क्षेत्र में बछेडी गांव में बेटी को जन्म देने के बाद नौवें दिन विवाहिता की इलाज के दौरान कानपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की मां ने पति समेत ससुरालीजनों पर इलाज में लापरवाही समेत मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहीं, मृतका के पति ने इन आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन

फतेहपुर के भाऊपुर, पोस्ट मौहार निवासी रेखा देवी ने बताया कि उन्होंने पुत्री रुचि पांडेय उर्फ मिलन (24) की शादी 18 अप्रैल 2025 को बछेडी निवासी मोहित तिवारी के साथ की थी। कहा, उन्हें क्या पता था कि सालभर के भीतर ही उनकी बेटी इस दुनिया से चली जाएगी। रेखा देवी ने बताया कि 12 मई को भरथना चौराहा स्थित एक क्लीनिक में रुचि ने एक बेटी को जन्म दिया था।

विज्ञापन

निजी अस्पताल में तोड़ दिया दम
आरोप है कि डिलीवरी के बाद से ही रुचि की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, लेकिन उसका पति और ससुराल पक्ष ने उसका समुचित इलाज नहीं कराया। आरोप है कि बीमारी की हालत में भी रुचि के साथ मारपीट की जाती थी। तंग आकर रुचि ने फोन पर मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मां बछेडी गांव पहुंचीं और बेटी को गंभीर हालत में कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, मृतका के पति मोहित तिवारी ने मायके पक्ष की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और मनगढ़ंत बताया है। पति का कहना है कि वह पत्नी को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर ले जा रहे थे, लेकिन मायके वाले जिद करके उसे कानपुर ले गए। इलाज का पूरा खर्च भी वही उठा रहे थे। सीओ अवनीश कुमार ने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed