फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Lioness Tejaswini died in Lion Safari

Etawah: लायन सफारी में शेरनी तेजस्विनी की मौत, चार दिन पहले बिगड़ गई थी हालत

Tue, 06 Dec 2022 11:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Dec 2022 11:15 PM IST
सार

लायन सफारी में शेरनी तेजस्विनी की मौत हो गई। शेरनी तेजस्विनी करीब 20 साल की थी। उसे 26 सितंबर 2019 को गुजरात से इटावा के सफारी पार्क लाया गया था।

विज्ञापन
Etawah: Lioness Tejaswini died in Lion Safari
इटावा लायन सफारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा में लायन सफारी में शेरनी तेजस्विनी की बीमारी के कारण मंगलवार शाम को मौत हो गई। चार दिन पहले उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी। उसने खाना-पीना छोड़ दिया था। सफारी के उपनिदेशक एके सिंह ने शेरनी की मौत की पुष्टि की है। बताया कि पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को शव बरेली के आईवीआरआई केंद्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन


शेरनी तेजस्विनी करीब 20 साल की थी। उसे 26 सितंबर 2019 को गुजरात से इटावा के सफारी पार्क लाया गया था। उसके साथ गुजरात से शेरनी मरियम, जेनिफर, राधा, माहेश्वरी और शेर तौकीर को लाया गया था। तौकीर की मौत 16 अक्तूबर 2019 को हो चुकी है। तेजस्विनी काफी दिनों से बीमार चल रही थी और दो दिसंबर को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक कुमार निमेश की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम तेजस्विनी के शव को बरेली स्थित आईवीआरआई केंद्र पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed