फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   etawah lion safari open for public from next month

अगले महीने खुल सकती है इटावा सफारी, 19 को आ जाएंगे गुजरात से आठ शेर

Sun, 07 Jul 2019 12:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
etawah lion safari open for public from next month
इटावा सफारी में शेरनी जेसिका - फोटो : अमर उजाला

इटावा सफारी आम लोगों के लिए 15 अगस्त तक खुल सकती है। नेशनल जू अथारिटी से दो साल का रिन्यूवल प्रमाणपत्र जारी होने की औपचारिकताएं शेष हैं। इसके लिए सफरी प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। लाइन सफारी के डायरेक्टर वीके सिंह ने बताया कि नेशनल जू अथॉरिटी की टीम सफारी का दौरा पहले ही कर चुकी है।

विज्ञापन


टीम ने यहां की सुविधाओं और मानकों पर संतुष्टि भी जताई है। रजिस्ट्रेशन रिन्यूवल की फाइल नेशनल जू अथॉरिटी में है। अधिकारियों से संपर्क कर जल्दी ही रिन्यूवल प्रमाणपत्र लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। 15 अगस्त को सफारी में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


पूरा प्रयास है कि उसी दिन आम जनता के लिए सफारी को खोल दिया जाए। सफारी में पौधरोपण करने आए सांसद डा. रामशंकर ने कहा कि रजिस्ट्रेशन रिन्यूवल में कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी। सफारी जल्द जनता के लिए खुलेगी, इसका प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अठखेलियां करने लगे जेसिका के शावक
शेरनी जेसिका ने 26 जून की रात में चार शावकों को जन्म दिया था। हालांकि अभी शवकों की आंखें नहीं खुली हैं लेकिन वह अठखेलियां करने लगे हैं। सफरी में बने कमरे में शावक मां का दूध पीते हैं और कभी चलते तो कभी लुढ़कते रहते हैं। दरवाजे पर बनी मेड़ जैसी दीवार को पार करने की कोशिश भी करने लगे हैं। डायरेक्टर ने बताया कि बच्चे 12 दिन के हो गए हैं। इनकी आंखें 15 दिन में खुलेंगी। अभी केवल भोजन देने के लिए उनके पास एक कर्मचारी जाता है। 

19 को आ जाएंगे गुजरात से आठ शेर
डायरेक्टर ने बताया कि गुजरात से आठ शेर लायन सफारी लाए जाने हैं। इन शेरों को उप्र की सुपुर्दगी का प्रमाणपत्र गुजरात के मुख्यमंत्री पिछले महीने ही दे चुके हैं। गर्मी अधिक होने के कारण शेर गुजरात में रखे गए थे। अब बारिश शुरू हो गई है। 16 जुलाई को सड़क मार्ग से गुजरात से सफारी के लिए रवाना हो जाएंगे। 19 जुलाई को वह सफारी पहुंच जाएंगे। डायरेक्टर ने बताया कि शेर उप्र में आने की एक औपचारिक अनुमति विभागीय प्रमुख सचिव से लेनी होती है, इसके लिए मैं 16 जुलाई को लखनऊ पहुंच जाऊंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed