{"_id":"6a1d33025cb8662bdf0bfe0b","slug":"etawah-gomti-express-engine-fails-train-stranded-for-nearly-two-hours-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: गोमती एक्सप्रेस का इंजन फेल, पौने दो घंटे खड़ी रही ट्रेन, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: गोमती एक्सप्रेस का इंजन फेल, पौने दो घंटे खड़ी रही ट्रेन, यात्री हुए परेशान
Mon, 01 Jun 2026 12:53 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
गोमती एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खामी आने से यात्री परेशान बने रहे। करीब दो घंटे बाद दूसरे इंजन से ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। लखनऊ से नई दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के सोमवार की सुबह करीब 9:27 बजे भरथना रेलवे स्टेशन की अप मेन लाइन पर पहुंचने पर तकनीकी खराबी आ गई। तकनीकी खामी आने से रेल प्रशासन की टेक्निकल टीम ने मौके पर पहुंचकर इंजन को दुरस्त करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मगर सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद इंजन को हटाने की कवायद कर पास के रेलवे स्टेशन से दूसरा इंजन मंगाया गया। जिसके पहुंचने पर ट्रेन को करीब दो घंटे बाद करीब 11:34 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। ट्रेन के मेन लाइन पर रुके होने के दौरान पीछे से आती ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा जाता रहा।
विज्ञापन
ट्रेन के करीब पौने दो घंटे तक रुके रहने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन में यात्रा कर रहे श्याम, गिरजेश, सागर आदि ने बताया कि वह लखनऊ से इटावा जा रहे थे, ट्रेन के इंजन में तकनीकी खामी से देर तक रुके रहने से परेशानी हो रही है। यात्री रामकिशोर, आनन्द आदि ने बताया कि फफूंद से दिल्ली जा रहे थे, इंजन में खामी आने से ट्रेन के लेट होने से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन