फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Former CM Akhilesh arrives for his cousin's wedding; Mulayam family to attend wedding on 25th

Etawah: चचरे भाई के लग्नोत्सव में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश, 25 को विवाह में शामिल होगा मुलायम कुनबा

Sun, 23 Nov 2025 10:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 23 Nov 2025 10:48 PM IST
सार

सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन का लगनोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें अखिलेश के साथ पूरा परिवार शामिल हुआ। 

विज्ञापन
Etawah: Former CM Akhilesh arrives for his cousin's wedding; Mulayam family to attend wedding on 25th
चचेरे भाई आर्यन के लगनोत्सव कार्यक्रम में अखिलेश के साथ पूरा परिवार शामिल हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा मुखिया के परिवार में 25 नवंबर को विवाह समारोह होगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रविवार को सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन का लगनोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें अखिलेश यादव के साथ पूरा परिवार शामिल हुआ। विवाह समारोह में 25 नवंबर को कई बड़े नेता शामिल होने आ सकते हैं।

विज्ञापन


आर्यन यादव की शादी लद्दाख की अधिवक्ता सेरिंग से होने जा रही है। सेरिंग दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अभ्यास कर रही हैं। उनके पिता लद्दाख के जाने-माने कारोबारी हैं। दोनों की रिंग सेरेमनी 15 दिसंबर 2024 को दिल्ली में हुई थी। इसके बाद विवाह के लिए मार्च 2025 की तारीख तय की गई थी, लेकिन आर्यन के पिता का जनवरी में देहांत होने की वजह से शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन


रविवार शाम सैफई में लग्नोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, सांसद आदित्य यादव, अक्षय यादव, धर्मेंद्र यादव, करहल विधायक तेज प्रताप सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed