{"_id":"6a1ecab6767ce423410a3baa","slug":"etawah-established-physical-relations-on-pretext-of-marriage-later-discovered-that-man-was-already-married-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah: शादी का भरोसा देकर बनाए संबंध, बाद में पता चला पहले से ही शादीशुदा है युवक, अब युवती को कर रहा टार्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: शादी का भरोसा देकर बनाए संबंध, बाद में पता चला पहले से ही शादीशुदा है युवक, अब युवती को कर रहा टार्चर
Wed, 03 Jun 2026 12:23 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:23 AM IST
सार
Etawah News: प्रेमजाल में फंसाकर युवती का शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर मारपीट की। युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेमजाल में फंसाकर शादीशुदा युवक ने युवती का शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को पीटा और परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि फक्कड़पुरा निवासी कृष्णा कुमार ने अविवाहित बताकर उससे प्रेम संबंध स्थापित किए और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाएं।
विज्ञापन
युवती का कहना है कि बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपी पहले से विवाहित है। इस बात का पता चलने पर उसने आरोपी से दूरी बना ली जिससे नाराज होकर आरोपी ने उसके भाई समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार 28 मई को जब वह लाइब्रेरी जा रही थी तभी आरोपी बाइक से वहां पहुंच गया और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि उसी दिन दोपहर में नेशनल हाईवे स्थित एक होटल के पास आरोपी ने उसे रोककर पीटा। प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि युवती की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।