फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Election Result 2022, Etawah Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News In Hindi

UP Election Result: इटावा में दो पर सपा और एक सीट पर भाजपा जीती, जसवंतनगर में शिवपाल सिंह यादव का रिकॉर्ड

Thu, 10 Mar 2022 11:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Mar 2022 11:25 PM IST
सार

शिवपाल को 1,59,718 व भाजपा के विवेक शाक्य को 68,739 मत मिले। भरथना सीट पर भी सपा प्रत्याशी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Etawah Election Result 2022, Etawah Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News In Hindi
इटावा सदर से विजेता भाजपा प्रत्याशी सरिता भदौरिया को प्रमाण पत्र देते निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे में भले ही भाजपा ने भारी बहुमत से सरकार बना ली हो, लेकिन सदर सीट पर सपा का पलड़ा भारी रहा। सपा ने इटावा जिले की तीन में से दो सीटों पर कब्जा जमा लिया। जबकि 2017 के चुनाव में भाजपा ने दो और सपा ने एक सीट पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


जिले की जसवंतनगर सीट पर प्रसपा अध्यक्ष और सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने यहां से लगातार छठवीं बार जीत दर्ज की है। जिले की भरथना सीट पर भी सपा के राघवेंद्र कुमार सिंह जीते हैं। इस बार सपा ने ये सीट भाजपा से छीन ली है।
विज्ञापन


इटावा सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सरिता भदौरिया ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। सुबह गहमागहमी के बीच मतगणना शुरू हुई। जिले की तीनों सीटों पर शुरुआती दौर में ही सपा ने बढ़त बना ली थी। मतगणना बढ़ने के साथ सपा प्रत्याशियों के वोटों का अंतर भी बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक समय तो लग रहा था कि तीनों सीटें सपा की झोली में गिरेंगी, लेकिन सदर सीट पर आखिर में स्थिति बदल गई। जसवंतनगर सीट से सपा प्रत्याशी और मुलायम सिंह के भाई शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी विवेक शाक्य को 90,979 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

शिवपाल को 1,59,718 व भाजपा के विवेक शाक्य को 68,739 मत मिले। भरथना सीट पर भी सपा प्रत्याशी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के डा. सिद्धार्थ शंकर को 7559 वोटों से हराया। राघवेंद्र को 1,03,676 व डा. सिद्धार्थ शंकर को 96,117 वोट मिले।

इटावा सदर सीट पर सपा और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रोचक रहा। सुबह से पीछे चल रहीं सरिता भदौरिया ने अंतिम दौर में सपा प्रत्याशी पर बढ़त बनाते हुए सपा के प्रत्याशी सर्वेश शाक्य को 3984  मतों के अंतर से पराजित किया। सरिता भदौरिया को 98,150 और सपा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य को 94,166 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed