फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: E-rickshaw rams into dumper on highway from behind, woman dead, eight injured

Etawah: हाईवे पर डंपर में पीछे से ई-रिक्शा घुसा, महिला की मौत, एक ही परिवार के आठ लोग घायल

Sun, 12 May 2024 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 May 2024 12:10 AM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में ई-रिक्शा हादसे का शिकार हो गया। घटना में ई-रिक्शा सवार महिला की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Etawah: E-rickshaw rams into dumper on highway from behind, woman dead, eight injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के बकेवर में ब्रेक लगने से अचानक रुके डंपर में पीछे से आ रहा ई-रिक्शा घुस गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। औरैया के अजीतमल थानाक्षेत्र के अटसू निवासी मनोज कुमार के ढाई वर्षीय बेटे उज्ज्वल का शनिवार को मुंडन संस्कार था। परिवार के सभी लोग ई-रिक्शा में सवार होकर लखना स्थित कालिका मंदिर जा रहे थे।
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे महेवा स्थित हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास आगे चल रहे डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे चल रहा ई-रिक्शा उसमें घुसकर पलट गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे। हादसे में मनोज की मां सुशीला देवी (60) पत्नी राम सेवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चालक समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इनमें चालक बृजेश कुमार निवासी अटसू, ममता (30) पत्नी सुबोध कुमार निवासी बंसी सलेमपुर थाना अछल्दा, गुड्डी देवी (45) वर्ष पत्नी राजेंद्र सिंह, रूबी पुत्री राजेंद्र सिंह, उमा देवी (32) पत्नी मनोज, गोपी कुमारी (11) पुत्री मनोज, नारायण (8) पुत्र मनोज निवासी अटसू व बलराम (46) पुत्र छोटेलाल निवासी पुर्वा भदौरिया थाना अछल्दा शामिल हैं। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। मनोज कुमार फरीदाबाद में रहकर एक फैक्टरी काम करते हैं। मनोज की पत्नी उमा देवी ने बताया कि पति को हादसे की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed