{"_id":"5f01ecb057ab3d263e2093ac","slug":"etawah-dewar-killed-widow-sister-in-law-with-ax","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विधवा भाभी के साथ रहना चाहता था देवर, इंकार करने पर दी दर्दनाक मौत, कुल्हाड़ी से सिर पर किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा भाभी के साथ रहना चाहता था देवर, इंकार करने पर दी दर्दनाक मौत, कुल्हाड़ी से सिर पर किए वार
Mon, 06 Jul 2020 06:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से काट कर हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र में विधवा भाभी के एक साथ रहने से इनकार करने पर शराबी देवर ने उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और भाग गया। मृतका की छोटी बहन ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी है। नाराज ग्रामीणों ने करीब आधा घंटे तक शव नहीं उठने दिया। मृतका के पिता रामदास की तहरीर पर आरोपी देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
घटना के बाद मौके पर फैला खून
- फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के रिटोली गांव में स्व. प्रदीप कुमार की पत्नी अंजली उर्फ डॉली (25) और उसका अविवाहित देवर कोमल सिंह एक ही घर में रह रहे थे। मृतका के ससुर की मौत हो चुकी है। रविवार को उसकी सास भी घर पर मौजूद नहीं थी। घर में देवर के अलावा डॉली अपने कमरे में सो रही थी। पास में ही उसकी छोटी बहन अनामिका और पांच साल की बेटी गुंजन व तीन साल का बेटा कार्तिक मौजूद था।
मृतका
- फोटो : amar ujala
इकदिल थाना क्षेत्र के नगलातौर गांव निवासी रामदास की 12 साल की पुत्री अनामिका ने बताया कि जीजा की मौत हो जाने पर वह बहन के पास आकर रहने लगी। अनामिका ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे उसके जीजा के भाई कोमल सिंह ने चारपाई पर सोती हुई बहन के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सिर से खून बहने लगा और उसकी मौके पर मौत हो गई। चिल्लाते हुए अनामिका बाहर दौड़ी। मोहल्ले के लोगों के पहुंचने से पहले ही कोमल सिंह मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुुंचे। क्षेत्र में हो रहीं वारदात से नाराज लोगों ने करीब आधा घंटे तक शव नहीं उठने दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर करीब तीन किमी दूर जाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अनामिका ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का देवर साथ में रहने के लिए दबाव बना रहा था। वह बहन से उसका ख्याल रखने की बात करता था।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
बहन के मना करने पर उसने खुन्नस में आकर हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कोमल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि पति की मौत हो जाने पर देवर ही उसके साथ में रहता था। देवर पर ही कुल्हाड़ी से हत्या कर देने की बात सामने आई है। हत्यारोपी भांग और शराब का नशा करता था। मौके पर मौजूद मृतका की बहन ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अभी हत्या का उद्देश्य पता नहीं चल पाया है।