फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Couple Committed suicide after a quarrel

Etawah: झगड़े के बाद दंपती ने फंदा लगाकर दी जान, पति पर था करीब आठ लाख रुपये का कर्ज

Sun, 12 Mar 2023 12:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Mar 2023 12:18 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में दंपती की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Etawah: Couple Committed suicide after a quarrel
दंपती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में भरथना के दासीपुरा गांव में कर्ज में दबे युवक का पत्नी से शनिवार रात विवाद हो गया। बात इतनी बिगड़ी कि पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी का शव फंदे पर लटका देख पति ने भी घर से कुछ दूर पेड़ से फंदे के सहारे लटककर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी पर सीओ और भरथना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। दासीपुरा गांव निवासी राजू (39) के पास करीब पांच बीघा जमीन थी। सेंट्रल बैंक से उसने किसान क्रेडिट कार्ड ले रखा था। इस कार्ड से उसने चार लाख रुपये खर्च कर डाले। इसके अलावा रिश्तेदारों और मित्रों से भी करीब तीन लाख रुपये कर्ज ले रखा था। कर्ज अदा न कर पाने के कारण बैंक और अन्य लोग आए दिन तकादा कर रहे थे। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था।

विज्ञापन

शनिवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद राजू घर से चला गया। कुछ देर बाद घर लौटा तो पत्नी शिखा देवी (36) को कमरे में फंदे पर लटका देखा। सांस चलने की उम्मीद से उसने शिखा को फंदे से उतारा और जब मौत की पुष्टि हो गई तो वह शव को कमरे में ही छोड़कर चला गया। इसके बाद घर से करीब 200 मीटर दूर पिता के अंत्येष्टि स्थल के पास लगे नीम के पेड़ से फंदे के सहारे झूलकर उसने जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सीओ विवेक जावला, कोतवाल विद्यासागर सिंह आदि मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी आ गई। पुलिस ने राजू के शव को उतारा ही था कि कुछ देर बाद उसकी पत्नी की भी मौत की जानकारी मिली। राजू के दो बेटे विक्रम (10) और सुधाकर (7) हैं। यह दोनों नगला बनी गांव में रहने वाले रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। सीओ विवेक जावला ने बताया कि राजू पर कर्ज होने की जानकारी मिली है। पता चला है कि इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच शनिवार रात को विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने फंदा लगा लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed