Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Body of a young man found under Dhakra culvert; injury marks on his face

Etawah News: ढकरा पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान

Wed, 04 Nov 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 04 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found under Dhakra culvert; injury marks on his face
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में उदी-चकरनगर मार्ग पर गाती और जरहौली गांव के बीच ढकरा पर बनी पुलिया के नीचे मंगलवार शाम करीब पांच बजे 35 से 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। शव कई घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। दाएं हाथ पर प्रशांत जैसा नाम लिखा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम एक ग्रामीण पुलिया के नीचे से गुजर रहा था। तभी उसकी नजर वहां पड़े युवक के शव पर पड़ी। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाने के कार्यवाहक राजकुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने सफेद रंग की शर्ट और काले रंग की जींस पहन रखी थी। दाएं हाथ पर प्रशांत जैसा नाम लिखा होने के आधार पर पुलिस उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस आसपास के गांवों में भी मृतक की पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed