फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah: Caught pastor on charges of converting

इटावा: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पादरी को पकड़ा, पूछताछ में जुटी पुलिस

Sat, 25 Sep 2021 06:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Sep 2021 06:29 PM IST
सार

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई विनोद कुमार यादव ने बताया कि जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
Etawah: Caught pastor on charges of converting
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बा से पुलिस ने शनिवार को एक संगठन के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर चर्च के पादरी को पकड़ा है। उसपर कुछ लोगों को ईसाई धर्म में शामिल कराने का आरोप है। हिरासत में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को शनिवार की दोपहर एक संगठन के कार्यकर्ता ने सूचना दी कि ईकरी तिराहे के पास मकान में लोगों को बहला कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। बहेड़ा के एक व्यक्ति ने लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया। लखना चौकी पुलिस ने मकान से चर्च के पादरी को पकड़ लिया।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े कुछ लोग भी पहुंच गए। पुलिस से पूछताछ में पादरी ने खुद को औरैया के महटौली गांव का निवासी बताया। करीब तीन साल से वह परिवार समेत लखना कस्बा में किराये के मकान में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बच्चे अन्य जिले में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। वह बकेवर के लुधियानी क्षेत्र के नगला मिलक गांव में स्थित गिरजाघर में यीशू की प्रार्थना कराता है। उसने बताया कि यीशु के बारे में जानकारी करने पर अच्छा और सरल लगा। गिरजाघर में उसे कुछ लोग दान देते हैं।


उसने धर्म परिवर्तन कराने की बात से इंकार किया। पुलिस फिलहाल पूछताछ कर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई विनोद कुमार यादव ने बताया कि जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed