फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Body of municipal worker who jumped into Yamuna recovered two page suicide note alleging harassment

Etawah: 29 घंटे बाद यमुना में कूदे नगर पालिका कर्मी का शव बरामद, सुसाइड नोट में लगाया था प्रताड़ना का आरोप

Sat, 27 Sep 2025 12:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 Sep 2025 12:15 PM IST
सार

Etawah News: नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक और कर्मचारी नेता राजीव यादव, जिन्होंने शुक्रवार सुबह यमुना नदी में छलांग लगाई थी। उनका शव शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया है। मगरमच्छों के चलते गोताखोरों को दिक्कत हुई थी, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था।

विज्ञापन
Etawah Body of municipal worker who jumped into Yamuna recovered two page suicide note alleging harassment
घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक और कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव यादव का शव 29 घंटे बाद शनिवार सुबह यमुना नदी से बरामद कर लिया गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे राजीव यादव के यमुना में कूदने की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, एसडीएम सदर विक्रम राघव और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी यमुना पुल पर पहुंच गए थे। शुक्रवार को स्थानीय गोताखोरों से तलाश शुरू कराई गई, लेकिन नदी में मगरमच्छ होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन

दो अलग-अलग बोट्स की गई तलाश
इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने सुबह 10 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दो अलग-अलग बोट्स की मदद से रात तक उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। एसडीएम सदर विक्रम राघव ने बताया था कि रात भर टीमें लगी रहीं और आखिरकार शनिवार सुबह कर्मचारी का शव बरामद कर लिया गया।

मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में लिखा, परेशान होकर दे रहा जान
नगर पालिका में वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में लिखा है कि वरिष्ठता के आधार पर नगर पालिका प्रबंधन से अपना प्रमोशन मांगा था। प्रमोशन नहीं मिलने पर अप्रैल में हाईकोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट का आदेश नहीं मानने पर हाईकोर्ट ने नगर पालिका अध्यक्ष को जुलाई के अंत में अवमानना का नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन

मानसिक रूप से किया प्रताड़ित
आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष के पति कुलदीप गुप्ता ने उनकी दस्तावेज सर्विस बुक निकलवाकर उसकी प्रति आशीष कुमार निवासी मड़ैया ख्यालीराम को देकर फर्जी तरीके से स्थायी पद पाने की शिकायत कराई थी। इसके बाद से ईओ संतोष मिश्रा ने एक माह में चार नोटिस जारी करके मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

मेरी मौत के लिए पांच लोग जिम्मेदार
अगस्त माह का वेतन भी नहीं दिया गया। इससे मैं मधुमेह और प्रोस्टेट की बीमारी का इलाज नहीं करा पा रहा था। मेरी दिमागी और शारीरिक हालत ठीक नहीं रह रही है। इसलिए चेयरमैन, उनके पति, ईओ, सेवानिवृत्त पेशकार अतर सिंह सेंगर, सेवानिवृत्त प्रभारी कार्यालय अधीक्षक सुनील वर्मा से परेशान होकर मैं जान दे रहा हूं। मेरी मौत के लिए जिम्मेदार यही पांचों लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed