फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Bees attacked devotees going to hoist the flag, one dead, 15 injured

Etawah: झंडा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, एक की मौत, 15 घायल

Tue, 02 Apr 2024 05:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Apr 2024 05:56 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में मधुमक्खियों के झुंड ने झंडा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Etawah: Bees attacked devotees going to hoist the flag, one dead, 15 injured
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में झंडा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं पर रास्ते में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 15 लोग जख्मी हो गए। बेहोशी की हालत में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला नया निवासी राधेश्याम घर से झंडा चढ़ाने के लिए दोपहर करीब दो बजे घर से पिलुआ महावीर मंदिर के लिए निकले।

विज्ञापन


वह बेटी ममता की बीमारी ठीक की मन्नत पूरी होने पर पैदल जा रहे थे। ट्रैक्टर से करीब 60 लोगों थे। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के पूठन सकरौली व सिंघावली गांव के बीच यह लोग पहुंचे तभी पीपल के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर किसी ने पत्थर मार दिया। इसके बाद मधुमक्खियों ने झंडे में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। अज्ञारी लेकर चल रहे भगत तुलसीराम (70) निवासी नगला नया थाना जसवंतनगर और 15 अन्य लोग मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए।
विज्ञापन

 

इन सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने तुलसीराम को मृत घोषित कर दिया। बाकी को भर्ती कर इलाज शुरू किया। घायलों में महेश (37), उसके बेटे अजय (15), बेटी पूनम (13), राधेश्याम की बेटी ममता देवी (20), ममता के पति दिनेश (25) निवासी बुधनपुर थाना इकदिल, गंगाराम निवासी तोड़ा गांव थाना सिविल लाइन और उसके भाई विवेकानंद (26), राजेंद्र (45), शिवम (13), प्रदीप (20), देवेंद्र (18), मनीष (15), रिंकी (26) पत्नी अंकित निवासी ईश्वरीपुरा, आर्यन (4), प्रज्ञा (5), अरविंद व नीलम शामिल हैं। तुलसीराम के शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed