{"_id":"6aff0a41ab5d942497003043","slug":"etawah-ambulance-carrying-a-patient-trapped-in-a-5-km-long-traffic-jam-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: पांच किमी लंबे जाम में फंसी मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस, तीन घंटे बाद खुला जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: पांच किमी लंबे जाम में फंसी मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस, तीन घंटे बाद खुला जाम
Thu, 19 Nov 2026 08:12 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 19 Nov 2026 08:12 PM IST
सार
ग्वालियर-बरेली हाईवे पर दो डंपर खराब होने से यातायात ठप हुआ। यूपी-एमपी सीमा तक वाहनों की कतार लगी।
विज्ञापन
जाम से चंबल पुल पर लगी वाहनों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर-बरेली हाईवे पर गिट्टी लदे दो डंपरों के खराब होने से बृहस्पतिवार सुबह पांच किमी लंबा जाम लग गया। इस दौरान मरीज को लेकर ग्वालियर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। रास्ता न मिलने से मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। पुलिस ने आधे घंटे में एंबुलेंस को निकलवाया। करीब तीन घंटे के प्रयासों के बाद बढ़पुरा पुलिस ने पोकलेन की मदद से खराब डंपरों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
ग्वालियर की ओर से गिट्टी लेकर आ रहे दो डंपर उदी गांव और चंबल पुल के बीच अचानक खराब हो गए। हाईवे पर दोनों भारी वाहनों के खड़े होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। देखते ही देखते वाहनों की कतार यूपी-एमपी सीमा तक पहुंच गई। जाम में रोडवेज बसें, कारें, ट्रक और अन्य छोटे-बड़े वाहन फंस गए। इसी दौरान मरीज लेकर ग्वालियर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। एंबुलेंस को रास्ता न मिलने से मरीज और उसके परिजन की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
जरूरी काम से निकले लोग भी घंटों जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवे पर पहले से ही चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते वाहनों का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में भारी वाहनों के खराब होने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। सूचना पर थाना बढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोकलेन मशीन की मदद से दोनों डंपरों को सड़क से किनारे करवाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
जाम खुलने के बाद भी चंबल पुल के आसपास वाहन काफी देर तक रेंगते रहे। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि आधे घंटे में एंबुलेंस को निकलवा दिया गया था। दो ट्रक खराब होने से जाम लगा था। उन्हें हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया।
