Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etw news

Etawah News: पेंशन के लिए भटक रहे बुजुर्ग, कोई कागजों पर मृत तो किसी के खाते में नहीं आई राशि

Thu, 19 Nov 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 19 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
etw news
फोटो 17::जिला समाज कल्याण अ​धिकारी कार्यालय में पेंशन की जानकारी करते ​बुजुर्ग व उनके परिजन। सं
इटावा। बुढ़ापे में आर्थिक सहारा बनने वाली वृद्धावस्था पेंशन के लिए बुजुर्ग सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। किसी को सरकारी दस्तावेज में मृत दर्शा दिया गया तो किसी के खाते में पेंशन नहीं पहुंच रही। समाज कल्याण विभाग के पास इस बात का भी ब्योरा नहीं है कि अक्तूबर में जारी हुई पेंशन की किस्त का लाभ जिले में कितने बुजुर्गों को मिला। परेशान बुजुर्ग का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी राहत न मिलने से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के जरूरतमंद बुजुर्गों को आर्थिक सहायता देने के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना संचालित है। इसी वर्ष मार्च-अप्रैल में जिले के 67,670 बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिया गया था। इसके बाद अक्तूबर के अंत में अगली किस्त भी जारी कर दी गई, लेकिन समाज कल्याण विभाग के पास अभी तक इसका आंकड़ा उपलब्ध नहीं है कि जिले में कितने लाभार्थियों के बैंक खातों में पेंशन की रकम पहुंची है।
विज्ञापन

ऐसे में पेंशन का इंतजार कर रहे बुजुर्गों को अपनी समस्या के समाधान के लिए कार्यालयों में भटकना पड़ रहा है। विभागीय व्यवस्था की स्थिति यह है कि रोजाना करीब 40 से 60 बुजुर्ग पेंशन संबंधी शिकायतें लेकर तहसीलों और जिला मुख्यालय के कार्यालयों में पहुंच रहे हैं। इनमें कई ऐसे बुजुर्ग भी हैं, जिन्हें सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि वे जीवित हैं। इसके चलते उनकी पेंशन बंद हो गई है। अब उन्हें खुद को जीवित साबित करने और पेंशन दोबारा शुरू कराने के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पेंशन के लिए जरूरी मानक
जिला समाज कल्याण अधिकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदक की उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। इसके साथ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने और सरकार की निर्धारित आय सीमा के मानकों को पूरा करना जरूरी है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र आवश्यक हैं। बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। आवेदन समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट या ब्लॉक व तहसील कार्यालय में किया जा सकता है।
-----
कागजों में कमी बता दी
मैनपुरी फाटक निवासी श्रीवती देवी ने बताया कि उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन के लिए किसी जनसेवा केंद्र से आवेदन करवाया था लेकिन बीते माह जारी होने वाली पेंशन की किस्त नहीं आई। जिला समाज कल्याण कार्यालय में पता किया तो यहां बताया जा रहा है कागजों में कमी है। इसलिए धनराशि नहीं आई।
-----
मृत दिखाकर बंद कर दी पेंशन
ग्राम मल्हौसी निवासी बांकेलाल ने बताया कि उनकी पिछली किस्त आई थी। इस बार की किस्त नहीं आई तो पहले ब्लॉक में पता किया जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद जिला समाज कल्याण कार्यालय में जानकारी की तो पता चला कि उन्हें मृतक कर दिया गया है। अब उन्हें कागजों को दुरुस्त करवाना होगा।
------
पेंशन की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। बीते दिनों जारी हुए पेंशन के आंकड़े अभी विभाग से प्राप्त नहीं हुए हैं। ब्लॉक के साथ जनपद मुख्यालय पर जितनी भी शिकायतें आती हैं, उनका समय से निस्तारण कराया जाता है।

-संध्या रानी बघेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी

फोटो 17::जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में पेंशन की जानकारी करते बुजुर्ग व उनके परिजन। सं

फोटो 17::जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में पेंशन की जानकारी करते बुजुर्ग व उनके परिजन। सं

फोटो 17::जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में पेंशन की जानकारी करते बुजुर्ग व उनके परिजन। सं

फोटो 17::जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में पेंशन की जानकारी करते बुजुर्ग व उनके परिजन। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed