Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Minimum temperature remained below 12 degrees for the second consecutive day.

Etawah News: लगातार दूसरे दिन 12 डिग्री से नीचे रहा न्यूनतम तापमान

Thu, 19 Nov 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 19 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature remained below 12 degrees for the second consecutive day.
इटावा। जिले में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। बुधवार रात का तापमान मंगलवार की रात से भी कम दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद बुधवार रात भी तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हुई और पारा 12 डिग्री से नीचे बना रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग की 19 नवंबर की स्थानीय मौसम रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात जिले का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 1.6 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अंतर के चलते सुबह और रात के समय ठंड का एहसास अधिक हो रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। 19 से 25 नवंबर तक जारी पूर्वानुमान में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय कोहरे की संभावना को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed