फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: After the death of husband, wife also died

Etawah: पति की मौत के बाद पत्नी ने भी त्यागे प्राण, एक साथ जलीं दोनों की चिताएं

Sun, 16 Oct 2022 01:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Oct 2022 01:40 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब पति की मौत के बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Etawah: After the death of husband, wife also died
रघुवर दयाल व विमला देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाली पत्नी, पति के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने भी प्राण त्याग दिए। परिजनों ने दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया। मामला इटावा जिले में जसवंतनगर के ग्राम खेड़ा धौलपुर गांव का है। गांव के ही रघुवर दयाल प्रजापति (75) कुछ समय से अस्वस्थ थे इस कारण शनिवार शाम उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


उनकी पत्नी विमला देवी (65) पंजाब में रह रहे बडे़ पुत्र विनोद के पास थीं। उनको जैसे ही पति की मौत की सूचना मिली तो वह रविवार रात इटावा आ गईं। जब उन्होंने पति के शव को देखा तो वे बेसुध हो गईं। रविवार सुबह करीब आठ बजे उन्होंने भी दुनियां छोड़ दी। इसके बाद रविवार सुबह पति-पत्नी दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई और उनका अंतिम संस्कार एक साथ एक ही चिता पर किया गया।

विज्ञापन

यह दृश्य देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। बेटे विनोद ने बताया कि उनकी मां और पिताजी में बहुत प्रेम था। दोनों में लड़ाई-झगड़ा या मनमुटाव शायद ही कभी होता था। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उनके सिर से माता-पिता का साया एक ही साथ उठ गया। मृतक दंपति के तीन पुत्र विनोद, प्रमोद, राजू व दो पुत्रियां सुनीता और संगीता हैं। नाती नातिन से भरा पूरा परिवार है। गांव में चर्चा है कि साथ जीने-मरने की कसम को निभाने की कहानी सुनी तो थी लेकिन अब देखने को भी मिली है। जो पूरे पंचायत के साथ आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय है। पति-पत्नी की मौत की जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, ग्राम प्रधान बीरेन्द्र वघेल, पूर्व प्रधान शिशुपाल, रामकरन सिंह, आदि के अलावा बड़ी संख्या में आसपास के लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed