फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Accident, Truck collided with a standing dumper, driver and cleaner died

Etawah Accident: खड़े डंपर में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और क्लीनर की मौत, एक घंटे तक बाधित रहा यातायात

Tue, 31 Jan 2023 08:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 31 Jan 2023 08:49 PM IST
सार

आगरा-कानपुर हाईवे पर डंपर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक और क्लीनर की मौत हो गई। दोनों डंपर के टायरों की हवा चेक करने के लिए रुके थे। हादसे के बाद हाईवे पर ट्रक में भरा कोयला फैल गया।

विज्ञापन
Etawah Accident, Truck collided with a standing dumper, driver and cleaner died
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में डंपर के टायरों की हवा चेक कर रहे चालक और क्लीनर की मौत हो गई। ट्रक में भरा कोयला हाईवे पर बिखर गया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन

पुलिस ने शव और वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे इटावा की तरफ आ रहे एक डंपर को चालक ने मानिकपुर मोड़ से पहले हाईवे के किनारे खड़ा किया और क्लीनर के साथ टायरों की हवा चेक करने लगा।
विज्ञापन

तभी कानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में डंपर चालक अजय पाल (38) निवासी अंगदपुरा गांव, थाना अटेर भिंड और क्लीनर महिपाल (34) निवासी अटेर भिंड की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे बाधित रहा यातायात
ट्रक में भरा कोयला हाईवे पर फैल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर आगे सरक गया। हादसा होते ही हाईवे पर जाम लगने लगा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हटवाया। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया। करीब एक घंटे बाद हाईवे का यातायात सामान्य हुआ।

पुलिस ने ट्रक को जसवंतनगर में पकड़ा
पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी है। वहीं, हल्का इंचार्ज इंस्पेक्टर विष्णु कांत तिवारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को जसवंतनगर पुलिस ने पकड़ लिया है। थाना इकदिल की पुलिस टीम चालक और ट्रक को लेने गई थी।

ट्रक चालक की जल्दबाजी पड़ गई भारी
आगरा-कानपुर हाईवे पर भर्राटा भरते वाहनों जिंदगी निकल रहे हैं। मंगलवार शाम को भी ट्रक चालक की जल्दबाजी ने दो की जिंदगी छीन ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक के चालक ने इतनी तेज रफ्तार में दूसरे ट्रक को ओवरटेक किया कि सामने डंपर देखकर भी गति पर नियंत्रिण नहीं रख सका और टकरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed