फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Accident, Container and unknown vehicle collide, one dead and four seriously injured, driver absconded

Etawah Accident: कंटनेर और अज्ञात वाहन की टक्कर, एक की मौत और चार गंभीर घायल, चालक मौके से फरार

Fri, 26 Jul 2024 04:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Jul 2024 04:27 PM IST
सार

Etawah News: जसवंतनगर में देर रात कंटनेर ने अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Etawah Accident, Container and unknown vehicle collide, one dead and four seriously injured, driver absconded
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के जसवंतनगर में गुरुवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौनई चौकी के पास एक कंटेनर ने आगे चल रहे अज्ञात वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जौनई चौकी के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने इटावा से आगरा जाने वाली सड़क पर कानपुर से गुड़गांव की तरफ जा रहे कंटेनर ने आगे चल रहे अज्ञात वाहन में परिचालक साइड की दिशा से जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे की केबिन में बैठे लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में कानपुर के एक ही परिवार के राजेश कुशवाहा पुत्र रामपाल (40), उसकी पत्नी सुनीता देवी (38), दो बेटे  नितिन कुमार (20) और जतिन कुमार (14) निवासी ककवन थाना जनपद कानपुर नगर व परिचालक फूलचंद (40) पुत्र गौरी शंकर निवासी ग्राम कमलापुर थाना सट्टी कानपुर देहात कुल पांच लोग बुरी तरह क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घायलों को सैफई रेफर किया
मौका पाकर कंटेनर का ड्राइवर फरार हो गया। सूचना पर  पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ केबिन में फंसे सभी घायलों को निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। राजेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य चार गंभीर घायलों को डॉक्टरों ने सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed