फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Etawah accident, Car of devotees of perfume city collided with bus, three including mother and son died

Kannauj: इटावा हादसा… इत्रनगरी के श्रृद्धालुओं की कार बस से भिड़ी, मां-बेटा समेत तीन की मौत, परिजनों में हड़कंप

Sun, 04 Aug 2024 10:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 Aug 2024 10:04 AM IST
सार

Kannauj News: इटावा में एक्सप्रेसवे पर हादसे में कन्नौज के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन इटावा रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Etawah accident, Car of devotees of perfume city collided with bus, three including mother and son died
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

बालाजी के दर्शन कर वापस लौट रहे कन्नौज जिले के तालग्राम निवासी श्रद्धालु की कार इटावा क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शनिवार रात साढ़े बारह बजे के कार बस से टकरा गई। हादसे में मां-बेटा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल भी हुए।

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन इटावा रवाना हो गए हैं। थाना क्षेत्र के गधईया ऊसर निवासी  मोनू सिंह (35) पुत्र बृजेश सिंह कार से मेहंदीपुर बालाजी राजस्थान से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। साथ में मां चंदा (70) पुत्र रिंकू (13), हिम्मत नगला निवासी दोस्त मोहित यादव(30), तालग्राम कस्बा नौसारा निवासी  सचिन (22), सचिन का भाई भी थे।
विज्ञापन

चालक मोनू को अचानक नींद की झपकी आने के कारण कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर  किलोमीटर 129 के करीब कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर को तोड़ती हुई एलएचएस से आरएचएस पर पहुंच कर लखनऊ से दिल्ली जा रही बस से जा टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के परिजन पहुंचे इटावा
इसमें मोनू और उनकी मां की मौके पर मौत हो गई। सचिन को सैफई पीजीआई में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, तीन घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजन और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह उर्फ पुच्ची ठाकुर इटावा पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed