फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Accident Auto hit women who had gone out for a walk inspectors wife died and three seriously injured

Etawah Accident: टहलने निकलीं महिलाओं को ऑटो ने मारी टक्कर, दरोगा की पत्नी की मौत और तीन गंभीर घायल

Fri, 25 Jul 2025 09:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 25 Jul 2025 09:12 AM IST
सार

Etawah News: भरथना में टहलने निकलीं चार महिलाओं को एक ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक दरोगा की पत्नी की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायल हो गईं और ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Etawah Accident Auto hit women who had gone out for a walk inspectors wife died and three seriously injured
मृतका की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के भरथना कस्बे में टहलने निकलीं कृष्णा नगर मोहल्ले की चार महिलाओं को ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा की पत्नी की मौत हो गई। अन्य तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल ले जाया गाय है। चालक ऑटो छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी सीमा (32) पत्नी अनिल कुमार, पूनम (34) पत्नी शैलेंद्र यादव, सिया देवी (52) पत्नी जयवीर सिंह और ललिता देवी (55) शुक्रवार सुबह टहलने के लिए निकली थीं। इटावा मार्ग पर सुबह लगभग छह बजे तेज रफ्तार ऑटो ने चारों महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन

चालक ऑटो छोड़कर मौके से फरार
हादसे में ललिता देवी की मौत हो गई। चालक ऑटो छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को जिला अस्पताल ले गए। यहां से आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed