{"_id":"62fb3c7b50b20802316c47de","slug":"etawah-accident-a-man-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah Accident: सड़क हादसे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Accident: सड़क हादसे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Tue, 16 Aug 2022 12:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Aug 2022 12:13 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा के समीप एसबीआई बैंक में ध्वजारोहण कर लौट रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सैफई मेडिकल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। नगला नरिया थाना जसवंतनगर निवासी अजय यादव (45) पुत्र सियाराम जनपद औरैया के कस्बा पाता स्थित एसबीआई बैंक की ब्रांच में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे।
सोमवार दोपहर वह ध्वाजारोहण कराकर घर लौट रहे थे। इस दौरान छिमारा रोड पर प्रतापपुरा के समीप उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस उसे सैफई पीजीआई ले जा रही थी, इस बीच उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।