{"_id":"677d1eeee90273e9fa07968d","slug":"etawah-10-thousand-bounty-arrested-in-encounter-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, बदमाश के पैर में लगी गोली, थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, बदमाश के पैर में लगी गोली, थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे
Tue, 07 Jan 2025 06:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Jan 2025 06:08 PM IST
सार
Etawah News: पुलिस ने मुठभेड़ में 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुठभेड़ में वैदपुरा पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान थानाध्यक्ष वैदपुरा विपिन कुमार की कोहनी और जैकेट में गोली लगी है। वहीं बदमाश के पैर में गोली लगी है। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। थाना वैदपुरा पुलिस सोमवार को खेड़ा नहर पुल तिराहा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ग्राम वैदपुरा चौराहे की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार महोला जेल रोड की तरफ भागने लगा। इस पर घेराबंदी कराई गई। खुद को घिरता देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर कर दिए।
विज्ञापन
जवाबी फायरिंग में एक गोली राजू (28) निवासी ग्राम नदरई थाना कोतवाली कासगंज के दाएं पैर में लगी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करके उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व तीन खोखा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ इटावा, फिरोजाबाद और कासगंज में 12 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन