फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम आवास का सपना संजोए हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, आवंटन के समय चुकानी होगी ये कीमत

Wed, 06 Feb 2019 04:48 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Feb 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
essential news related to Prime Minister Housing Scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटी सात वर्षों तक अपने फ्लैट बेच नहीं सकेंगे। आवंटन के समय पहली किस्त के रूप में 45000 रुपये देने होंगे। फिर छह माह बाद 28,500 रुपये देने होंगे। इसके बाद 27,500 रुपये तिमाही के हिसाब से पांच किस्तें देनी होंगी।
essential news related to Prime Minister Housing Scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर
इस तरह रजिस्ट्रेशन के पांच हजार रुपये मिलाकर करीब दो साल में 2.16 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। इसमें 16 हजार रुपये का जीएसटी और मेंटेनेंस शुल्क भी जुड़ा हुआ है। केडीए ने भुगतान और आवंटन की शर्तों का यह ड्राफ्ट शासन के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है।
essential news related to Prime Minister Housing Scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर
कानपुर में केडीए ने पीएम आवास के 6546 फ्लैटों का ड्रा निकाला है। अब इनके आवंटन की प्रक्रिया शुरू होनी है। ड्रा में सफल आवेदकों की सूची केडीए ने निदेशक सूडा को भेज दी है। इस सूची को मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एमआईएस) में अपलोड किया जाएगा। इसके जरिए पीएम आवास के पात्र आवेदकों की राष्ट्रीय स्तर के डाटा से जांच हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
essential news related to Prime Minister Housing Scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसमें यह पता लगाया जाएगा कि आवंटी ने कहीं और तो मकान नहीं ले रखा है या गलत दस्तावेज के आधार पर फ्लैट तो नहीं लिया है। इसके बाद जारी अंतिम सूची में शामिल आवेदकों को आवंटन शुरू करेगा। केडीए वीसी किंजल सिंह ने मंगलवार को बताया कि प्राधिकरण की ओर से शासन को आवंटन और भुगतान की शर्तों का ड्राफ्ट भेज दिया गया है। इसके साथ ही सकरापुर में भी फ्लैटों का जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा। यहां स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क का भी विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
essential news related to Prime Minister Housing Scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर
बैंक 2.50 लाख देकर ले सकेंगे कब्जा
यदि कोई आवंटी पीएम आवास के लिए बैंक से लोन लेता है और किस्तें नहीं चुका पाता। इस स्थिति में लोन की रकम वसूलने के लिए बैंक को पहले प्राधिकरण में केंद्र और राज्य सरकार के अंश (2.50 लाख रुपये) की धनराशि जमा करनी होगी। इसके बाद बैंक फ्लैट का कब्जा ले सकेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed