{"_id":"577576bd4f1c1b615679b80e","slug":"esi-hospital-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएसआई हॉस्पिटल को मंजूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएसआई हॉस्पिटल को मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय उद्योग बंधु की मीटिंग में उपस्थित कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन।
- फोटो : amarujala
कानपुर। औद्योगिक क्षेत्र पनकी में ईएसआई हॉस्पिटल बनवाने के लिए गुुरुवार को शासन से मंजूरी मिल गई है। कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन की अध्यक्षता में हुई मंडलीय उद्योग बंधु की मीटिंग में प्रॉविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (पीआईए) के शहर अध्यक्ष बृजेश अवस्थी ने यह जानकारी दी।
इस जानकारी के बाद कमिश्नर ने यहां डॉक्टर और स्टाफ उपलब्ध करवाने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय निदेशक से शहर के सभी 24 ईएसआई हॉस्पिटल में तैनाती का आंकड़ा मांगा है। बृजेश अवस्थी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र पनकी, फजलगंज, दादानगर की फैक्ट्रियों में काम कर रहे हजारों कर्मचारियों के लिए यहां पर अस्पताल नहीं था। पीआईए पिछले सात साल से यहां हॉस्पिटल खोले जाने के लिए संघर्ष कर रहा था। ईएसआईसी की ओर से यूपीएसआईडीसी को हॉस्पिटल की जमीन का पैसा चार साल पहले ही दिया जा चुका है। अब निर्माण कार्य और डॉक्टरों की तैनाती का काम का शेष है।