{"_id":"632b51a9bc773943a605de97","slug":"errors-in-the-declared-results-of-csjm-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएम विवि का हाल: 40 नंबर का पेपर और अंक मिले 44, कई कॉलेजों में छात्रों का प्राप्तांक पूर्णांक से अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसजेएम विवि का हाल: 40 नंबर का पेपर और अंक मिले 44, कई कॉलेजों में छात्रों का प्राप्तांक पूर्णांक से अधिक
Thu, 22 Sep 2022 08:31 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Sep 2022 08:31 AM IST
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
छत्रपति शाहू जी महाराज विवि की ओर से घोषित परिणामों में गड़बड़ियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब विवि ने एमएससी केमिस्ट्री के अंतिम वर्ष के एक पेपर आर्गेनोट्रांसिशन मेटल केमिस्ट्री में छात्रों को 40 में से 44 अंक दे दिए हैं। कई कॉलेजों में यह गड़बड़ी सामने आई है। परेशान छात्र विवि के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विवि में पहली बार डिजिटल मूल्यांकन के आधार पर परिणाम जारी किया गया है। इस कारण लगातार खामियां सामने आ रही हैं। अभी तक स्नातक के छात्र परेशान थे और अब परास्नातक के छात्र। द्वितीय वर्ष के छात्रों को पूर्णांक से चार नंबर ज्यादा दे दिए गए हैं। पीपीएन, क्राइस्ट चर्च, एसएन सेन, डीएवी सहित कई कॉलेजों में छात्रों के साथ ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
छात्रों का कहना है कि विवि हर गलती पर कॉलेज या छात्र पर अर्थदंड लगा रहा है, अब इस गड़बड़ी पर भी दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव का कहना है कि कई शिकायतें आई हैं। तकनीक टीम से गड़बड़ी हुई है, जांच कराकर जल्द परिणाम ठीक किया जाएगा। दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन