फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Erickshaws will run on fixed routes from May Municipal Corporations portal ready plan made with RTO and police

Exclusive: तैयारी पूरी…मई से तय रूट पर चलेंगे ई-रिक्शे, नगर निगम का पोर्टल तैयार, RTO व पुलिस के साथ योजना बनी

Tue, 25 Mar 2025 10:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Mar 2025 10:41 AM IST
सार

Kanpur News: पंजीकरण के लिए सभी छह जोनों में दो-दो स्थानों पर शिविर लगेंगे। शिविर एक महीने चलेंगे। प्रत्येक शिविर में नगर निगम, पुलिस और आरटीओ विभाग के कर्मचारी रहेंगे, जो ई-रिक्शा आते ही पंजीकरण के लिए आवेदन फार्म भराएंगे।

विज्ञापन
Erickshaws will run on fixed routes from May Municipal Corporations portal ready plan made with RTO and police
रावतपुर गुटैया क्रासिंग पर बीच रास्ते में सवारीयां भरते ई-रिक्शा चालक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मई से ई-रिक्शों का रूट तय हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम, पुलिस और आरटीओ ने संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार की है। तीनों विभागों की संयुक्त टीमें 10 अप्रैल से शिविर लगाकर ई-रिक्शों का पंजीकरण शुरू करेंगी। सभी ई-रिक्शों पर बार कोड लगेगा। इसे स्कैन करते ही उसके निर्धारित रूट की जानकारी मिल सकेगी। गलत रूट पर चलने पर चालान होगा। पहले पंजीकरण कराने वालों को मनचाहा रूट मिल जाएगा।

विज्ञापन

शहर में करीब 90 हजार ई-रिक्शे चल रहे हैं, जबकि आरटीओ कार्यालय में 40 हजार ही पंजीकृत हैं। अधिकतर पंजीकृत ई-रिक्शों का आरटीओ कार्यालय में ब्योरा अधूरा है। कौन रिक्शा कौन चला रहा है? उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस है या नहीं? उसका आपराधिक इतिहास तो नहीं है? आदि जानकारी आरटीओ में नहीं हैं। तमाम ई-रिक्शों का बीमा भी नहीं है।

विज्ञापन

ई-रिक्शे पर लगाया जाएगा बार कोड
हजारों कंडम रिक्शे भी सड़कों तक अराजकता फैला रहे हैं। इनकी वजह से रोजाना जाम लगता है और हादसे होते हैं। पंजीकरण के लिए ठेकेदार का चयन कर लिया गया है। ठेकेदार ने कार्य शुरू करते हुए सॉफ्टवेयर, एप्लीकेशन, वेब पोर्टल तैयार कर लिया है। ई-रिक्शों के पंजीकरण का प्रोफार्मा भी तय हो गया है। प्रत्येक पंजीकृत ई-रिक्शे पर अनिवार्य रूप से बार कोड लगाया जाएगा।

Erickshaws will run on fixed routes from May Municipal Corporations portal ready plan made with RTO and police
शहर में चलते ई रिक्शा - फोटो : amar ujala

तीन रूटों के विकल्प लिए जाएंगे
यह आसानी से खराब नहीं होगा। इससे गैर पंजीकृत ई-रिक्शे तय रूटों में नहीं चल पाएंगे। गलत रूट पर मिलने पर चालान से लेकर सील करने तक की कार्रवाई की जाएगी। पंजीकरण के दौरान ई-रिक्शा मालिक से प्राथमिकता के आधार पर तीन रूटों के विकल्प लिए जाएंगे। जो ई-रिक्शा मालिक पहले पंजीकरण कराएंगे, उन्हें मनमाफिक रूट आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन

प्राथमिकता वाला रूट होगा आवंटित
यदि उस रूट में निर्धारित संख्या में ई-रिक्शे पंजीकरण हो चुके होंगे, तो दूसरी प्राथमिकता वाला रूट आवंटित किया जाएगा। इसी तरह आवेदन करने से पहले ही यदि दूसरी प्राथमिकता वाले रूट में भी निर्धारित संख्या में ई-रिक्शों के पंजीकरण हो गए होंगे तो बाद में आवेदन करने वाले को तीसरा रूट आवंटित किया जाएगा। यदि तीनों रूट नहीं मिल सकते, तो अन्य विकल्प लिए जा सकते हैं।

Erickshaws will run on fixed routes from May Municipal Corporations portal ready plan made with RTO and police
बीच सड़क पर सवारी भरता ई-रिक्शा चालक

एक महीने तक चलेगा पंजीकरण शिविर
पंजीकरण के लिए सभी छह जोनों में दो-दो स्थानों पर शिविर लगेंगे। शिविर एक महीने चलेंगे। प्रत्येक शिविर में नगर निगम, पुलिस और आरटीओ विभाग के कर्मचारी रहेंगे, जो ई-रिक्शा आते ही पंजीकरण के लिए आवेदन फार्म भराएंगे। पंजीकरण के दौरान ई-रिक्शा चलाने वाले चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, पते आदि का विवरण भी लिया जाएगा। टीम में शामिल आरटीओ कर्मी विभाग के रिकार्ड से ई-रिक्शे का पंजीकरण, मालिक का नाम, पता आदि का मिलान करेंगे। इसके बाद पंजीकरण होगा।

10 अप्रैल से ई-रिक्शों का पंजीकरण शुरू हो जाएगा। निर्धारिट रूटों, उनमें पंजीकृत होने वाले ई-रिक्शों की संख्या, शिविर स्थलों की जानकारी जल्द दी जाएगी। यह व्यवस्था लागू होने पर शहरवासियों को ई-रिक्शों की अराजकता से निजात मिलेगी।  -सुधीर कुमार, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed