फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   EPFO: Postman will now verify life certificate from home

ईपीएफओ : डाकिया अब घर बैठे करेगा जीवन प्रमाण पत्र का सत्यापन

Thu, 15 Jan 2026 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
EPFO: Postman will now verify life certificate from home
कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पेंशनधारकों को राहत देते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के साथ मिलकर नई पहल शुरू की है। ईज ऑफ लिविंग के तहत अब डाकिया घर-घर जाकर पेंशनर्स का डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) जमा कराएगा। इससे बुजुर्ग, अस्वस्थ और कार्यालय आने में असमर्थ पेंशनर्स को ईपीएफओ कार्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। डाकिया पेंशनर के घर पहुंचकर निशुल्क बॉयोमीट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके लिए पेंशनर को अपना आधार कार्ड, पीपीओ नंबर और खाता विवरण उपलब्ध कराना होगा। यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम शाहिद इकबाल ने बताया कि पेंशनर्स किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए ईपीएफओ ग्राहक सेवा नंबर 033-22029000 या 155299 पर कॉल कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed