फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Entrepreneurs raised the issue of power cuts and encroachment

Kanpur News: उद्यमियों ने बिजली कटाैती और अतिक्रमण का उठाया मुद्दा

Sat, 21 Jun 2025 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs raised the issue of power cuts and encroachment
डीएम की बैठक। - फोटो : सूचना विभाग
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को नवीन सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कटौती, अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं बताईं। जिलाधिकारी ने नहर के किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और दूसरे और चौथे शुक्रवार को उपायुक्त उद्योग कार्यालय में सूक्ष्म उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उद्यमी आदर्श अग्रवाल ने बताया कि केस्को की ओर से की गई सेंट्रलाइज्ड व्यवस्था के बाद फाॅल्ट मामले की कोई सुनवाई नहीं होती है। उद्यमियों ने वेबसाइट पर शिकायत करने का सुझाव अन्य उद्यमियों को दिया। कोऑपरेटिव औद्योगिक क्षेत्र में नहर मार्ग के किनारे की सड़कों पर अतिक्रमण मामले में पुलिस को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। बजरंगबली औद्योगिक क्षेत्र निजी होने के कारण नगर निगम ने काम कराने से इन्कार किया है। उद्यमियों ने पनकी औद्योगिक क्षेत्र साइट 4 में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक करने और हाई मास्ट लगाने और क्षेत्र के मुख्य नालों की सफाई न होने की समस्या बताई। इस पर यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि मुख्य बड़े नालों की सफाई का काम पहले किया जा रहा है। इसके बाद छोटे नालों का काम शुरू होगा। इसके अलावा पनकी औद्योगिक क्षेत्र साइट 1 से 5 तक स्ट्रीट लाइट जल्द लग जाएंगी। व्यापारनगर-इस्पातनगर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, नालियों का निर्माण, झाड़ियों की सफाई और अतिक्रमण हटाने के मामले में अपर नगर आयुक्त को प्रस्ताव बनाकर देने के लिए कहा।
विज्ञापन


भौंती स्थित गोशाला की समस्या का समाधान के लिए एनएचएआई के अफसर को निर्देश दिए। प्रत्येक दूसरे और चौथे शुक्रवार को उपायुक्त उद्योग कार्यालय में समाधान/सूक्ष्म उद्योग बंधु बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। एमएसएमई पॉलिसी 2017 में स्टांप प्रतिपूर्ति मामले में तीन सदस्यीय कमेटी बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उमंग अग्रवाल, शिवकुमार गुप्ता, मनोज बंका, ममता शुक्ला, आलोक अग्रवाल, दिनेश बरासिया, मनोज शुक्ला, सतीश प्रकाश, सुरेश गुप्ता, ज्ञानेंद्र अवस्थी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
हर दूसरे मंगलवार को जीएसटी और शनिवार को नगर निगम अफसरों के साथ होगी बैठक
व्यापार बंधु की बैठक
कानपुर। नवीन सभागार में व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने केस्को से गलत बिल आने, बिजली समस्या के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग उठाई। जीएसटी, नगर निगम के अफसरों के साथ बैठक कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने हर दूसरे मंगलवार को जीएसटी और शनिवार को नगर निगम अफसरों के साथ बैठक कराने के निर्देश दिए। उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रभारी कपिल सब्बरवाल ने चुन्नीगंज में बन रहे कन्वेंशन सेंटर का नाम स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा के नाम पर रखने की मांग उठाई। विनोद गुप्ता ने बिजली के बिल गलत तरह से बढ़ा कर भेजे जाने की समस्या बताई। विजय पंडित ने नगर निगम की स्ट्रीट लाइटों से लगभग चार मेगावाट बिजली बर्बादी की समस्या बताई। कहा कि स्ट्रीट लाइटें सुबह पांच बजे बंद हो जानी चाहिए लेकिन वो सुबह नाै बजे तक जलती हैं। चार घंटे बिजली बर्बाद होती है। इसके अलावा शहर की सड़कें और फ्लाईओवर या एलिवेटेड ट्रैक नागपुर की तर्ज पर बनाए जाने की बात रखी। इस मौके पर शेष नारायण त्रिवेदी, रोशन लाल अरोड़ा, पुष्पेंद्र जयसवाल, श्याम शुक्ला, अनुज जयसवाल, सीपी ओमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed