फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Entered the hotel under the pretext of getting water; snatched the manager's chain and Rudraksha necklace.

Kanpur News: पानी लेने के बहाने होटल में घुसे, संचालक की चेन और रुद्राक्ष माला लूटी

Mon, 12 Oct 2026 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Entered the hotel under the pretext of getting water; snatched the manager's chain and Rudraksha necklace.
कानपुर। महाराजपुर के महौली हाईवे पर होटल में पानी खरीदने के बहाने घुसे दो बदमाशों ने संचालक के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन और रुद्राक्ष की माला लूट ली। बाहर बाइक स्टार्ट करके खड़े तीसरे साथी के साथ तीनों फरार हो गए। लूटे गए गहनों की कीमत करीब 6.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलाऊलखेड़ा डोमनपुर निवासी भानुप्रताप सिंह महौली हाईवे पर देहाती हवेली नाम से होटल चलाते हैं। बताया कि नौ अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे तीन युवक पानी खरीदने के बहाने होटल पहुंचे। इनमें से दो युवक पानी लेने के लिए अंदर आए, जबकि तीसरा साथी बाइक स्टार्ट करके बाहर खड़ा रहा।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों युवक पानी का भुगतान करने के बहाने भानुप्रताप के पास पहुंचे और अचानक उनके गले पर झपट्टा मारकर करीब 40 ग्राम सोने की चेन और सोने की रुद्राक्ष की माला छीन ली। इसके बाद तीनों बाइक से भाग निकले। पीड़ित ने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed