फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM knocked by the officers grown beats

सीएम के आने की आहट से अफसरों की बढ़ी धकधक

Wed, 07 Sep 2016 12:26 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Sep 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
CM knocked by the officers grown beats
शताब्दी नगर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करतीं केडीए उपाध्यक्ष जयश्री भोज
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अक्टूबर में आगमन के मद्देनजर शहर के अफसरों की धकधक बढ़ गई है।  विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए अफसर सड़क पर उतर गए हैं। केडीए वीसी जयश्री भोज ने मंगलवार को शताब्दी नगर और जवाहरपुरम योजना में निर्माणाधीन आवास और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। दूसरी ओर केडीए के चीफ इंजीनियर वीके गोयल ने भी जोन-1 में जारी विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वीसी ने योजना के फ्लैटों के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। इस पर अधिकारियों ने उन्हें हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग और मौरंग न मिलने के कारण निर्माण अटकने की जानकारी दी। वीसी ने निर्माणाधीन सुलभ आवास, एल्डिको नाले का भी निरीक्षण किया। उन्होंने फ्लैटों के साथ ही विकास कार्य भी पूरे करने के निर्देश दिए, ताकि आवंटियों को तुरंत कब्जा दिया जा सके।
विज्ञापन

अब अक्तूबर में शुरू होगी कैनाल पटरी पार्किंग
पनचक्की चौराहे पर निर्माणाधीन कैनाल पटरी मल्टीलेवल पार्किंग में 46 कारों को खड़ी करने की सुविधा अब अक्तूबर में मिलेगी। केडीए चीफ इंजीनियर वीके गोयल ने मंगलवार को निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने जारी काम की धीमी गति पर रोष व्यक्त किया। चीफ इंजीनियर ने जोन-1 में चल रहे फूलबाग पार्क, नवीन मार्केट सुंदरीकरण और परेड मल्टीलेवल के कामों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद गोयल ने बताया कि सुविधाएं विकसित करने के बाद ही पार्किंग की शुरुआत होगी। सितंबर के अंत तक पार्किंग के काम पूरे हो जाएंगे। नवीन मार्केट सुंदरीकरण का काम संतोषजनक मिला है। परेड मल्टीलेवल पार्किंग का काम और तेज करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को जोन-2, बृहस्पतिवार को जोन-3 और शुक्रवार को जोन-4 में जारी विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed