फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   engineer's death in road accident now insurance company paid one crore

सड़क हादसे में हुई थी इंजीनियर की मौत, कोर्ट के आदेश के बाद परिजनों को मिला एक करोड़ का क्लेम

Tue, 16 Jul 2019 12:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Jul 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
engineer's death in road accident now insurance company paid one crore
परिवार को मिला एक करोड़ से अधिक रुपया - फोटो : अमर उजाला
इटावा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले डीआरडीए के इंजीनियर कमलेश कुमार द्विवेदी के परिजनों को अदालत ने बीमा कंपनी से एक करोड़ से अधिक का हर्जाना दिलाया है। बीमा कंपनी की ओर से सोमवार को धनराशि का चेक कोर्ट में जमा कर दिया गया।
विज्ञापन


अब कोर्ट के आदेश पर परिवार के पांच सदस्यों की क्षतिपूर्ति तय की जाएगी। शहर के सिविल लाइन पीडब्ल्यूडी कालोनी निवासी कमलेश कुमार द्विवेदी डीआरडीए इटावा में सहायक अभियंता थे। वह नौ अप्रैल 2014 को कार्यालय के काम से लखनऊ गए थे। लौटते समय कानपुर लखनऊ हाईवे पर सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में कृष्णा लोक कालोनी में ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

 

हादसे में कमलेश और उनके साथी की मौत हो गई थी, जबकि चालक घायल हो गया था। कमलेश की पत्नी सुधा द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सुधा द्विवेदी की तरफ से अधिवक्ता नितिन तिवारी ने एमएसीटी/अपर जिला जज नवम डॉ. विजय कुमार की अदालत में संदीप कुमार सिंह के खिलाफ वाद दायर किया।

साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने क्षतिपूर्ति का दावा सही पाया और सुधा के पक्ष में फैसला सुनाया। अदालत ने इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मृतक के आश्रितों को 10642905 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया। 15 जुलाई 2019 को बीमा कंपनी की ओर से 10642905 करोड़ रुपये का चेक अदालत में जमा कर दिया गया।

अधिवक्ता नितिन ने बताया कि अखिलेश के परिवार में पत्नी सुधा के अलावा पुत्री शैलजा, तीन पुत्र अनुपम, शुभम और सौरभ हैं। उन्होंने कहा कि अब अदालत ये तय करेगी कि बीमा क्लेम की धनराशि में किस सदस्य को कितनी क्षतिपूर्ति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed