फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Engine of Chandigarh-Lucknow Superfast failed in Hardoi, train stood still for three hours

UP: हरदोई में चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट का इंजन फेल, तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन

Wed, 06 Nov 2024 09:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Nov 2024 09:17 PM IST
सार

Hardoi News: चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट का इंजन फेल होने से ट्रेन तीन घंटे खड़ी रही। जिससे डाउन रूट बाधित रहा। मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन रवाना की गई।

विज्ञापन
Engine of Chandigarh-Lucknow Superfast failed in Hardoi, train stood still for three hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ से चलकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन का बुधवार को मलिहाबाद-काकोरी स्टेशन के बीच इंजन फेल हो गया। उसे मालगाड़ी का इंजन लगाकर काकोरी स्टेशन तक लाया गया। करीब तीन घंटे बाद ट्रेन में दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को लखनऊ रवाना किया गया। इसके चलते लखनऊ जाने वाली चार ट्रेनें घंटों ट्रैक पर फंसी रहीं और डाउन रूट बाधित रहा।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 08:42 बजे मलिहाबाद और काकाेरी स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 1095/22 पर पहुंची थी कि अचानक इंजन का पावर फेल हो गया। ट्रेन डाउन रूट पर खड़ी हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी को रोककर उसका इंजन निकालकर चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट में लगा कर रवाना किया गया। पावर फेल होने से पीछे से आ रहीं कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं।अहमदाबाद सुल्तानपुर एक्सप्रेस एक घंटा 06 मिनट, हरीहर एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट, दून एक्सप्रेस 50 मिनट और भारत गौरव टूरिस्ट एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा ने बताया कि इंजन का पावर फेल होने से कई ट्रेनें प्रभावित हुई थीं, लेकिन बाद में रेल यातायात बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed