फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Energy from Waste, Cleaner Air: Harshit's Innovation Receives Patent

Kanpur News: कचरे से बनेगी ऊर्जा, हवा भी होगी साफ, हर्षित के इनोवेशन को मिला पेटेंट

Fri, 08 May 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Energy from Waste, Cleaner Air: Harshit's Innovation Receives Patent
छात्र हर्षित पटेल - फोटो : संवाद
कानपुर। कचरे और प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जवाहरनगर के छात्र हर्षित पटेल के इनोवेशन ग्रीन साइकिल सेंटिनल प्रोजेक्ट को पेटेंट मिल गया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन



हर्षित का यह प्रोजेक्ट एक ऑल-इन-वन स्मार्ट सिस्टम है जो कचरे को इकट्ठा करने के साथ उसे गीला, सूखा और रासायनिक श्रेणियों में अलग करता है। यह कचरे को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से ऊर्जा में बदलता है जिससे प्रदूषण कम होने के साथ स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन होता है। यह मॉडल जीरो पॉल्यूशन अवधारणा पर आधारित है।
विज्ञापन



सोलर एनर्जी से संचालित यह स्मार्ट वाहन वेस्ट सॉर्टिंग तकनीक से लैस है जो कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में बांटती है। इसके बाद बचे हुए अपशिष्ट को दोबारा प्रोसेस कर विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है जिसे ग्रिड में उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसकी एक और खासियत इसका एडवांस्ड एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम है जो संचालन के दौरान हवा में मौजूद धूल, बदबू और हानिकारक प्रदूषकों को कम करता है। हर्षित ने स्मार्ट एयर क्वालिटी मॉनिटर भी विकसित किया है जिसे घरों में लगाया जा सकता है और यह मोबाइल से जुड़कर रियल टाइम में हवा की गुणवत्ता की जानकारी देता है।


इसके अलावा कस्टम एयर प्यूरीफायर भी तैयार किया गया है जो हेपा फिल्टर तकनीक के जरिये सूक्ष्म कणों और प्रदूषकों को हटाने में सक्षम है। बढ़ते शहरी प्रदूषण को देखते हुए यह मेड इन इंडिया सिस्टम कम लागत में बेहतर विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।


यह प्रोजेक्ट शिक्षिका प्रतिभा श्रीवास्तव और अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी आशीष निगम के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है। ओंकारेश्वर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वरिष्ठ संरक्षक डॉ. अंगद सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. पूजा अवस्थी, प्रधानाचार्य राममिलन सिंह सहित सभी शिक्षकों ने हर्षित की इस उपलब्धि की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed