फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Enemy property case, team that arrived to assess did not get flat, Custodian's office asked for flat documents

शत्रु संपत्ति मामला: आकलन करने पहुंची टीम को नहीं मिला फ्लैट, अभिरक्षक कार्यालय ने मांगे फ्लैट के दस्तावेज, फिर तलाशेगी टीम

Thu, 23 Jun 2022 10:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Jun 2022 10:14 PM IST
सार

सिविल लाइंस की शत्रु संपत्ति का आकलन करने पहुंची टीम को फ्लैट ही नहीं मिला। बता दें कि गोकुल अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 602 को शत्रु संपत्ति माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Enemy property case, team that arrived to assess did not get flat, Custodian's office asked for flat documents
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में शत्रु संपत्तियों के मूल्यांकन के बीच डीएम आवास के सामने एक शत्रु संपत्ति को लेकर पेंच फंस गया है। मूल्यांकन कर रही तहसील, पीडब्ल्यूडी और रजिस्ट्री कार्यालय की संयुक्त टीम ने सिविल लाइंस के गोकुल अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 602 नहीं मिलने की जानकारी दी है, लेकिन शत्रु संपत्ति के अभिरक्षक कार्यालय के अनुसार अपार्टमेंट का यह फ्लैट पाकिस्तानी नागरिक हुमायूं नजर का है। उसके पाकिस्तान जाने की वजह से बंद है। टीम को यह फ्लैट वहां नहीं दिखा है। 

विज्ञापन

हालांकि प्रशासन इस फ्लैट की तलाश के लिए दोबारा टीम भेजने पर विचार कर रहा है। शत्रु संपत्ति के अभिरक्षक कार्यालय ने फ्लैट से संबंधित दस्तावेज प्रभारी अधिकारी शत्रु संपत्ति से मांगे हैं। बता दें, अब तक हुए मूल्यांकन में चार शत्रु संपत्तियां एक करोड़ से कम कीमत की रही हैं जबकि पांच संपत्तियों की कीमत एक करोड़ से ज्यादा की है। एक करोड़ से कम वाली संपत्तियों में घाटमपुर के दो प्लॉट के अलावा ग्वालटोली में एक घर शामिल है। 

विज्ञापन

इसके अलावा गोकुल अपार्टमेंट में न मिलने वाले फ्लैट नंबर 602 के भी एक करोड़ से कम होने का अनुमान है। वहीं, हीरामन का पुरवा व पायनियर टेनरी की तीन और ग्वालटोली की दो संपत्तियों की कीमत एक करोड़ से ज्यादा की आंकी गई है।

सुनवाई को बचे सिर्फ दो दिन 
तीन संभावित शत्रु संपत्तियों के कब्जाधारकाें का पक्ष सुनने के लिए की जा रही सुनवाई के चौथे दिन सिर्फ एक कब्जाधारक अपना पक्ष रखने पहुंचा। उसने भी संपत्ति को भारतीय नागरिक से खरीदने व शत्रु संपत्ति न होने की दलील दी। फिलहाल अब तक की सुनवाई में 10 लोग ही अपना पक्ष रख चुके हैं। अब सुनवाई के लिए दो दिन बचे हैं, 12 लोगों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed