{"_id":"6948473ff923e19ec60110bd","slug":"encroachment-sewer-lines-choked-smelly-water-coming-from-taps-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1367275-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अतिक्रमण, सीवर लाइनें चोक, नलों से आ रहा बदबूदार पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अतिक्रमण, सीवर लाइनें चोक, नलों से आ रहा बदबूदार पानी
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा बाईपास से पेट्रोल लाइन तक अतिक्रमण की वजह से यातायात प्रभावित है। अन्य सड़कों में भी लोगों ने नालियों पर रैंप बना लिए हैं जिससे सफाई नहीं हो पाती। सीवर लाइनें चोक होने से गंदा पानी भर रहा है। ए-सेक्टर में सात साल से घरों में पानी नहीं आ रहा पर बिल हर साल आता है। यह समस्याएं रविवार को जनता ही जनार्दन शिविर में लोगों ने बताईं।
अमर उजाला की तरफ से जनता ही जनार्दन अभियान के तहत वार्ड-77 बर्रा पूर्वी के अंतर्गत विश्वबैंक बी-सेक्टर स्थित बड़ा पार्क में विशेष शिविर लगाया गया। यहां लोगों ने बताया कि बर्रा सी-सेक्टर में खुले नाले के आसपास अवैध रूप से 20 से ज्यादा चट्टे संचालित हो रहे हैं। इनके संचालक नाले में गोबर बहाने के साथ ही मृत मवेशी भी फेंक देते हैं। दीक्षांक कंपनी घरों से कूड़ा उठाने में लापरवाही कर रही है। इस कारण तमाम लोग सड़कों पर कूड़ा फेंकते हैं।
शिविर शुरू होते ही बड़ा पार्क मंदिर के पुजारी और आसपास के लोगों ने लाइट लगवाने की मांग की। इस पर पार्षद और मुख्य अभिंयता आरके पाल ने मंदिर में नई स्ट्रीटलाइट लगवाई। ए-सेक्टर स्थित मकान नंबर-239 निवासी रामआसरे ने बताया कि छह साल पहले मोहल्ले में सड़क बनाते समय पाइपलाइन तोड़ दी गई थी। इसे अभी तक जोड़ा नहीं गया। इस वजह से मोहल्ले के लोग करीब 250 मीटर दूर स्थित भोलेश्वर मंदिर में लगे सबमर्सिबल से बाल्टियों से पानी भरने के लिए मजबूर हैं। जलकल विभाग हर साल पानी का बिल ही भेजता है, कई बार शिकायत करने पर भी नलों से पानी नहीं आया। इसी सेक्टर के मकान नंबर-262 निवासी रामदास सहित आसपास के लोगों ने बताया कि सीवर लाइन और चैंबर ऊंचे होने की वजह से घरों में गंदा पानी भरता है। प्रखर शुक्ला ने नाली की ढाल उल्टी होने से जलभराव की शिकायत की।
विज्ञापन
इन लोगों ने सुनीं शिकायतें
पार्षद डॉ. अखिलेश वाजपेयी, नगर निगम मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता आरके पाल, जोन-3 जोनल स्वास्थ्य अधिकारी आशीष वाजपेयी, जलकल विभाग के अवर अभियंता चंद्रकांत मौर्या, मार्ग प्रकाश विभाग के जेई अतुल सिंह, अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता शेषमणि पटेल, कर निरीक्षक नीलम सरोज, सुपरवाइजर मोहम्मद अरशद, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा।
इनसेट
वार्ड-77 (बर्रा पूर्वी) में मतदाता - 26,000
आबादी - 45,000 से अधिक
मोहल्ले - विश्वबैंक ए, बी, सी सेक्टर, बर्रा-1, 2, जेड-वन ब्लाॅक, जे-वन ब्लाॅक, हेमंत विहार, एमआई कॉलोनी, एमई कॉलोनी, केबी सिंधु स्कूल, केबी गुरुदारा क्षेत्र, केबी मनोहरनगर, आदर्शनगर।
प्रमुख समस्याएं : अतिक्रमण, सीवर लाइनें चोक होना, कभी-कभी गंदे पानी की आपूर्ति, अवैध चट्टे, अवैध बस्ती।
कोट
वार्ड की सीवर और पेयजल समस्या को दूर करने के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत सीवर लाइनें और पाइपलाइनें बिछाई जा रही हैं। यह कार्य होते ही दोनों समस्याएं दूर हो जाएंगी। कर्रही रोड सीएम ग्रिड योजना में बन रही है। इसके समानांतर सी-सेक्टर केसा से पेट्रोल लाइन तक अतिक्रमण हटाकर सड़क 15वें वित्त से बनवाने के लिए प्रयासरत हूं। यह सड़क बनने से चार वार्ड के लाखों लोगों को राहत मिलेगी। - डॉ. अखिलेश वाजपेयी, पार्षद
बातचीत
घर में बोगस बिल भेजा
हर साल जलकल एवं सीवरकर जमा करते हैं पर जलकल विभाग ने मेरे मकान में मेरे नाम के अलावा मुन्ना लाल के नाम से बोगस बिल भेज दिया। अवर अभियंता से बोगस बिल निरस्त करने के लिए आग्रह किया है। - डॉ. राजेंद्र पुरवार, सेक्टर ए-वन
टाॅयलेट न होने से दिक्कत
कर्रही मार्केट में एक भी टॉयलेट नहीं है। यदि नगर निगम पेट्रोल लाइन चौराहे के पास नाले पर इन्हें बनाने की अनुमति दे तो व्यापार मंडल अपने खर्च से पुरुषों और महिलाओं के लिए टॉयलेट बनवाएगा। - संजय सिंह, संरक्षक, कर्रही व्यापार मंडल
अवैध बस्ती ध्वस्त की जाए
प्रेरणा विहार में अवैध बस्ती ध्वस्त की गई थी पर वहां फिर से अवैध रूप से बस्ती बस गई। आसपास भी अवैध कब्जे बढ़ते जा रहे हैं। इससे दिक्कत हो रही है। अवैध बस्ती ध्वस्त की जाए। - नंद कुमार शुक्ला, सेक्टर-सी, बर्रा विश्वबैंक कालोनी
अतिक्रमण की वजह से होते हादसे
बर्रा बाईपास से अंजलि चौराहे तक और बर्रा बाईपास से ही अहिल्या बाई अस्पताल तक अतिक्रमण है। इस वजह से आए दिन हादसे होते हैं। दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। अतिक्रमण हटाया जाए। - अनिल अग्निहोत्री, बी-सेक्टर, बर्रा विश्नबैंक
ज्यादा भेज दिया बिल
मैंने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 17,000 रुपये जलकल व सीवरकर जमा किया। पिछले साल 1400 का बिल आया था। इस बार 35,000 का बिल भेज दिया। जांच कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया दिया। - बलराम विश्वकर्मा, मकान नंबर - 273, ए-सेक्टर
पानी की आपूर्ति कराई जाए
जलकल विभाग आए दिन बदबूदार पानी की आपूर्ति करता है। मोहल्ले में गंगा बैराज वाटर वर्क्स वाली पाइपलाइन बिछी है, पर उससे पानी नहीं आता। बैराज से पानी आपूर्ति कराई जाए। - राजेंद्र प्रकाश त्रिपाठी, मकान नंबर - 762, बी-सेक्टर
शिकायत करते ही हुए कार्य
नालियों की हुई सफाई
घर के आसपास सफाई नहीं होती। नालियों से निकाली गई सिल्ट भी फुटपाथ पर पड़ी थी। जनता ही जनार्दन शिविर में जोनल स्वच्छता अधिकारी से शिकायत करते ही तत्काल नालियां साफ कराई गईं। कूड़ा भी उठवाया गया। - कोमल सचदानी, एमआई-307, डबल स्टोरी
नई स्ट्रीट लाइट लगवा दी
बड़ा पार्क मंदिर में रोशनी कम होने से दिक्कत होती थी। शिविर में आग्रह करते ही पार्षद और मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता आरके पाल ने नई स्ट्रीट लाइट लगवा दी। - विपिन त्रिवेदी, बी-सेक्टर, बर्रा विश्वबैंक