फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Encroachment along the main road in Pukhrayan is causing trouble for the people.

Kanpur News: पुखरायां में मेन रोड किनारे अतिक्रमण बन रहा है लोगों की परेशानी का कारण

Thu, 20 Nov 2025 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 20 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Encroachment along the main road in Pukhrayan is causing trouble for the people.
पुखरायां। नगर के मेन रोड किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से चलना मुश्किल हो गया है। बुधवार को दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। कई वाहन एक साथ आमने-सामने से आ गए। इससे वाहन रेंगते हुए निकले। स्थानीय लोगों ने समस्या समाधान की मांग उठाई है। पुखरायां मेनराेड किनारे दोनों तरफ फुटपाथ पर अतिक्रमण है। इससे सड़क संकरी हो गई है। पुखरायां निवासी अनिल कुमार, दिनेश कुमार, राजन अग्निहोत्री, मीनाक्षी पटेल, संजना तिवारी, श्रेया सचान, गोकुल प्रसाद ने बताया कि मेनरोड अब ऐसा हो गया है जहां से निकलना मुश्किल है, क्योंकि इसी रोड से मंडी बाजार जाने के लिए गल्ला व सब्जी के सभी वाहन निकलते हैं। साथ ही रोड किनारे पूरी मार्केट हैं। सभी बैंक की शाखाएं और कॉलेज हैं।
विज्ञापन

अधिकतर प्रमुख मंदिर, स्टेशन व तहसील, सीएचसी-अस्पताल आने जाने वालों को भी इसी रोड से आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में फुटपाथ पर अतिक्रमण परेशानी का कारण बनता है। कॉलेजों के विद्यार्थी व वाहन जब आगमन करते हैं तो पूरी तरह जाम की स्थित बन जाती है। बुधवार को भी लोगों को परेशानी हुई। इधर नगर पालिका ने कई बार अतिक्रमण हटवाया, दुकानदाराें को चेतावनी दी मगर स्थिति जस की तस बनी है।
विज्ञापन

वहीं, ई-रिक्शा का संचालन इतना हो गया है कि बेतरतीब तरीके से चलते हैं। इससे और भी परेशानी बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। अब वैवाहिक कार्यक्रम चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गेस्ट हाउस और बाजार आने वालों की भीड़ भी बढ़ी है, लेकिन अतिक्रमण चुनौती बना हुआ है। साप्ताहिक बाजार बुधवार व शनिवार को अधिक समस्या खड़ी हो जाती है। एंबुलेंस को सीएचसी पहुंचने में घंटों लगते हैं।
ईओ अजय कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाए जाने के लिए निरंतर एनाउंस कराके चेतावनी दी जा रही है। अतिक्रमण भी हटवाया जा रहा है। साथ ही मेनरोड किनारे से पीडब्लूडी के साथ संयुक्त टीम अवैध कब्जे हटाए जाने की प्रक्रिया भी चल रही है।

जिसके लिए चिन्हाकन कराया जा चुका है। अतिक्रमण किए लोगाें को चेतावनी देकर जुर्माना भी वसूला जा रहा है। नोटिस भी जारी की जा रही हैं। आगे सख्त कार्रवाई किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed