{"_id":"e98091dbcfee7584064001ceaf68d232","slug":"emu-clear-for-allahabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद के लिए ईएमयू का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद के लिए ईएमयू का रास्ता साफ
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से इलाहाबाद के बीच ईएमयू ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो गया है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को रेल बजट में कानपुर में मेमो शेड बनाए जाने की घोषणा की है।
शेड बनने के बाद रेलवे कानपुर से इलाहाबाद, लखनऊ, झांसी, मानिकपुर, मुगलसराय समेत कई स्थानों के लिए ईएमयू ट्रेन की शुरुआत कर देगा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने कानपुर में मेमो शेड बनाए जाने की पुष्टि की है।
महाप्रबंधक ने बताया कि मेमो शेड के लिए 49 करोड़ रुपये रेल मंत्रालय ने स्वीकृत किए हैं। अभी तक यूपी में सहारनपुर में ही मेमो शेड है। इस वजह से ईएमयू और डीएमयू में कोई खराबी आती है तो उसे सहारनपुर या दिल्ली भेजा जाता है। इस वजह से कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, लखनऊ आदि शहरों में ईएमयू और डीएमयू ट्रेनें कम संख्या में चलती हैं।
विज्ञापन
दैनिक यात्री पिछले काफी समय से मांग कर रहे थे कि कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, लखनऊ समेत अन्य कई ईएमयू (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि उन लोगों को सहूलियत हो सके। दैनिक यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेल मंत्री ने कानपुर में मेमो शेड बनाए जाने की घोषणा की है।
यहां मेमो शेड बनने के बाद इलाहाबाद, मुगलसराय, लखनऊ, वाराणसी आदि शहरों के बीच ज्यादा से ज्यादा ईएमयू ट्रेन दैनिक यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी।